देशवाराणसी

सीएम योगी आज 3572 नवनियुक्त युवाओं को वितरित करेंगे नियुक्ति पत्र

सीएम योगी आज 3572 नवनियुक्त युवाओं को वितरित करेंगे नियुक्ति पत्र

डिजिटल डेस्क, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को राजधानी लखनऊ में 3572 नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग के 3446 प्राविधिक सहायक (ग्रुप-C) पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। इसके अलावा मंडी परिषद के 126 नवनियुक्त मंडी सचिवों को भी नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।

सरकार के अनुसार सभी 3572 युवाओं का चयन निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के तहत किया गया है। नियुक्ति पत्र वितरण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चयनित युवाओं को संबोधित करेंगे और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देंगे।

कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, दिनेश प्रताप सिंह और बलदेव सिंह औलख समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहेंगे।

इस नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को प्रदेश में युवाओं को रोजगार और सरकारी सेवाओं में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।