अपराधफर्रुखाबाद

मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

सत्यम कटियार, संवाददाता

फर्रुखाबाद : थाना कादरीगेट क्षेत्र की गंगानगर कॉलोनी में एक युवक को दंबगो द्रारा लाठी-डंडों से पीटने का मामला सामने आया है। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि शनिवार को घर में मौजूद 40 वर्षीय आकाश उर्फ बटरा पुत्र महाराम को दबंगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल आकाश को परिजन आनन-फानन में डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अनूप दीक्षित ने गंभीर हालत को देखते हुए भर्तीकर इलाज शुरू कर दिया। लगभग 1 घंटे बाद इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने शव मोर्चरी में रखवा कर पोस्टमार्टम के लिए पुलिस सूचना भेज दी गई।

म्रतक की बहन पूनम और पत्नी रूबी ने बताया कि करीब एक माह पहले गली से ई-रिक्शा निकालने और गली में खड़ी बुलेट हटाने को लेकर आकाश का मोहल्ले के कुछ लोगों से विवाद हुआ था। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी भी हुई थी।

विज्ञापन (Advertisement)
Happy Rakshabandhan

शनिवार को आकाश अपने घर में मौजूद था। परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान दबंग घर में घुस आए और लाठी-डंडों से उसकी जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

आकाश की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी रूबी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक के पांच बच्चे है। जिसमे 3 पुत्र और 2 पुत्रियां है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

कादरीगेट थाना प्रभारी कपिल चौधरी ने शनिवार को बताया कि गाली-गलौज को लेकर आकाश के साथ मारपीट की गई थी। घायल अवस्था में उसका इलाज चल रहा था, इसी दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद लोगो के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही। है।