देशसहारनपुर

सहारनपुर जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को लखनऊ पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को लखनऊ पुलिस ने किया गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क , यूपी टीम : सहारनपुर जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।कांग्रेस नेता असीम वकार को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर पुलिस लाइन पहुंचाया। अजय राय अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ सहारनपुर जा रहे थे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को पार्टी मुख्यालय से ही पुलिस ने गिरफ्तार किया। सहारनपुर में मस्जिद पर बुलडोजर कार्रवाई को लेकर विपक्षी दलों में नाराजगी है।

आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को सहारनपुर जाने से पहले पार्टी मुख्यालय से निकलते ही माल एवेन्यु चौराहे पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिसकर्मियों ने अजय राय को जबरन गाड़ी मे बैठाया और वहां से ले गए। हिरासत में लेकर अजय राय को पुलिस लाइन ले जाया गया है।कांग्रेस नेता असीम वकार को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर पुलिस लाइन पहुंचाया गया है। इसके साथ ही उनके साथ जा रहे प्रतिनिधिमंडल को भी रोका गया है। अजय राय के हिरासत में लिए जाने के बाद कांग्रेसियों में आक्रोश है। अजय राय सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर की मस्जिद पर हुई बुलडोजर कार्रवाई का जायजा लेने और पीड़ितों व मस्जिद कमेटी के सदस्यों से मिलने जा रहे थे।

बता दे कि अजय राय ने सरकार पर जबरन कार्रवाई और अन्याय के खिलाफ आवाज दबाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुस्लिम समुदाय के खिलाफ कथित अत्याचारों का विरोध करेगी। अजय राय ने कहा पीड़ितों को न्याय दिलाने की लड़ाई हर हाल में जारी रहेगी। सहारनपुर में मस्जिद पर बुलडोजर कार्रवाई को लेकर विपक्षी दलों में नाराजगी है।