- सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े रंगदारी मामले में अभियोजन पक्ष की गवाह के रूप में बुलाया
- राउज एवेन्यू कोर्ट ने जारी किया समन
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही को सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े रंगदारी के मामले में बतौर अभियोजन गवाह पेश होने का निर्देश दिया है। अदालत ने उन्हें आगामी 2 नवंबर को कोर्ट में उपस्थित होने के लिए समन जारी किया है।
जानकारी के अनुसार, यह मामला कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े रंगदारी प्रकरण से संबंधित है। इस मामले की सुनवाई के दौरान नोरा फतेही को अभियोजन पक्ष की ओर से गवाही देने के लिए बुलाया गया है। अदालत ने उन्हें निर्धारित तारीख पर पेश होकर अपना बयान दर्ज कराने का निर्देश दिया है। अभिनेत्री को 2 नवंबर को अदालत में पेश होना होगा। मामले में उनकी गवाही को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
