डिजिटल डेस्क , नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज प्रेस वार्ता की है। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजिनक साल के 25 साल पूरे होने के मौके पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक महीने तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की घोषणा की है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति केवल विकास तक सीमित नहीं रही, बल्कि भारत की सांस्कृतिक पहचान और विरासत भी मजबूत हुई है।
आपको बता दे कि दिल्ली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा है कि सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। 17 सितंबर, जिस दिन प्रधानमंत्री का जन्मदिन है, उस दिन को हर साल हम सेवा दिवस मनाते हैं। 17 सितंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। 2 अक्टूबर को स्वच्छता अभियान हर साल हम लोग करते हैं। इस साल इस कार्यक्रम में स्वच्छता अभियान को हम उसी तरह से करेंगे। 17 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच सभी स्कूलों में चित्रकारी, ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसमें उत्कृष्ट चित्रों को और भाषण प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्यमंत्री के स्तर पर और अन्य केंद्रीय मंत्री के स्तर पर प्रमाण पत्र देने की योजना है। 7 अक्टूबर, जिस दिन हेडऑफ द गवर्नमेंट के रूप में प्रधानमंत्री के जनसेवा और समर्पण के 25 साल पूरे होंगे इसके अलावा पदयात्रा और बाइक रैली भी निकाली जाएंगी। इन कार्यक्रमों के जरिए विकसित भारत का संकल्प लिया जाएगा. इस कार्यक्रम में उनके 25 वर्षों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जाएगी, इस कार्यक्रम में विकसित भारत 2047 का भी संकल्प लिया जाएगा। नितिन नवीन ने कहा कि एक समय देश का युवा निराशा के वातावरण में था। उसको आशा और उम्मीद के वातावरण में लाकर खड़ा करने का काम माननीय प्रधानमंत्री जी ने 2014 के बाद से किया है। आज खेलो इंडिया और फिट इंडिया के माध्यम से भारत का युवा हर क्षेत्र में प्रतिनिधित्व कर रहा है। स्टार्टअप और यूनिकॉर्न के माध्यम से भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप नेशन बना है। सरकार ने देश की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित, पुनर्स्थापित और विकसित करने की दिशा में काम किया है
25 करोड़ गरीब परिवारों को राशन- नवीन
बता दे कि भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ से शुरू हुआ सफर ‘लखपति दीदी’ तक पहुंचा है। नारीशक्ति वंदन अधिनियम के जरिए महिलाओं की नीति बनाने में भागीदारी बढ़ाने की कोशिश की गई है। पिछले 25 साल में जन सेवा को जारी रखा है और 25 करोड़ गरीब परिवारों को राशन उपलब्ध कराया है। आज भारत दुनिया की तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था के रूप में सामने आ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति केवल विकास तक सीमित नहीं रही, बल्कि भारत की सांस्कृतिक पहचान और विरासत भी मजबूत हुई है।

