डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में अधीक्षण अभियंता स्तर के अभियंताओं के तबादले किए गए हैं। विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत कई अधिकारियों को प्रदेश के अलग-अलग वृत्तों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि एक अधिकारी को प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है।
तबादले के तहत अखिलेश कुमार को अधीक्षण अभियंता, 17वां वृत्त लखनऊ बनाया गया है। राकेश कुमार को 44वां वृत्त वाराणसी तथा मुनेश्वर सिंह को तीसरा वृत्त लखनऊ का अधीक्षण अभियंता नियुक्त किया गया है।
इसी तरह भगवान दास को राष्ट्रीय मार्ग वृत्त कानपुर, हरदयाल अहिरवार को सुल्तानपुर-अमेठी वृत्त और राजेंद्र कुमार सिंह को आगरा वृत्त का अधीक्षण अभियंता बनाया गया है। मनीष कुमार को पीडब्ल्यूडी मुख्यालय लखनऊ में भवन सेल की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं राजेश चौधरी को बलिया वृत्त का अधीक्षण अभियंता नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा अजय कुमार गुप्ता को उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम (यूपी आरएनएन) में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। विभाग में इन तबादलों के बाद संबंधित अधिकारियों को नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

