डिजिटल डेस्क, उत्तर प्रदेश : प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर से संबंधित चल रही मनी लॉन्ड्रिंग जांच के मामले में 10 स्थान पर छापेमारी की है। इसमें रामपुर, दिल्ली, मेरठ और सहारनपुर समेत 10 जगह छापेमारी की है। जांच में सामने आया है कि कुछ ठेकेदारों और ट्रस्ट के बीच वित्तीय लेन-देन हुए हैं। ठेकेदारों ने कथित ढंग से सरकारी ठेकों से लाभ उठाकर ट्रस्ट/विश्वविद्यालय की ओर धन डायवर्ट किया, जिसमें पर्याप्त दान और निर्माण कार्य शामिल हैं।
सहारनपुर में चार से पांच गाड़ियों के काफिले के साथ ED की टीमें पहुंचीं और दिल्ली रोड स्थित ग्रीन पार्क कॉलोनी में चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) दीपक गुप्ता के आवास पर छापेमारी जारी है साथ ही अम्बाला रोड पर स्थित उनके ऑफिस पर भी ED ने छापा मारा है।
38 भवनों को गिराए जाने पर लग चुकी है रोक
बता दें कि ED की ओर से की गई ये छापेमारी में अपराध की आय, वित्तीय रिकॉर्ड, दस्तावेज तथा सरकारी निधियों के डायवर्जन और उपयोग से संबंधित डिजिटल साक्ष्यों की जांच के लिए की है। इसके अलावा इसके पहले जौहर विश्वविद्यालय के 40 में से 38 भवनों गिराने के आदेश को रामपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष अंजनेय कुमार सिंह और मुरादाबाद कमिश्नर और RDA ने रोक लगा दी थी।
RDA अध्यक्ष ने लगाई थी रोक
दरअसर, RDA के उपाध्यक्ष एवं रामपुर के DM अजय कुमार द्विवेदी के स्तर से बिना नक्शा पास हुए बने 38 भवनों के गिराने का आदेश जारी किया गया था। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन और जौहर ट्रस्ट ने प्राधिकरण अध्यक्ष और कमिश्नर के न्यायालय में अपील दाखिल की थी। अपील की सुनवाई के बाद गिराने जाने के आदेश पर रोक लगी थी।

