डिजिटल डेस्क : जलेबी खाना हर किसी को पसंद है,जलेबी भारत की सबसे पसंदीदा मिठाइयों में से एक है.बच्चे हों या बड़े, इसका नाम सुनते ही सबके मुंह में पानी आ जाता है ,जलेबी बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है और यह कैसे बनती है घर पर बाजार जैसी कुरकुरी और रसदार जलेबी कैसे बनाए आइए जानते हैं
अगर अचानक आपका कुछ मीठा खाने का मन करे, मेहमान आ जाएं या बच्चों की जिद शुरू हो जाए, तो अब बाजार जाने की जरूरत नहीं है आप 10 मिनट में आप घर पर ही ऐसी जलेबी बना सकते हैं जो हर किसी को जलेबी पसंद आएगी
जलेबी बनाने की सामग्री
मैदा
दही
ईनो या बेकिंग पाउडर
घी या रिफाइंड तेल
चीनी
पानी
केसर या फूड कलर
इलायची पाउडर
जरूरत के अनुसार पानी
चाशनी के लिए सामग्री
चीनी
पानी
छोटा चम्मच इलायची पाउडर
केसर
नींबू का रस 4-5 बूंदें (चाशनी को जमने से रोकने के लिए)
चाशनी और जलेबी कैसे बनाएं
एक कढ़ाही में चीनी और पानी डालें गैस पर रखें और धीमी आंच पर उबालें चाशनी को तब तक पकाएं, जब तक यह हल्की चिपचिपी न हो जाए, चाशनी ज्यादा गाढ़ी नहीं होनी चाहिए और हल्की गुनगुनी रहे.एक बाउल में मैदा और दही डालकर अच्छे से मिलाएं,ज्यादा कुरकुरेपन के लिए घोल में 1 चम्मच चावल का आटा मिलाएं,इसे जलेबी बनाने वाली निचोड़ने की बोतल या कपड़े में भरें, कढ़ाही में घी या तेल गरम करें. अब बैटर को गोल-गोल घुमाते हुए जलेबी का आकार दें। दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।
जलेबी चाशनी में डालें
जब जलेबी अच्छी तरह सुनहरी और कुरकुरी हो जाए,गरम जलेबियों को तुरंत गुनगुनी चाशनी में डाले 30–40 सेकंड से ज्यादा न रखें, इसके बाद इसे निकालकर प्लेट में रखें, बहुत देर तक चाशनी मे न रखें वरना जलेबी नरम हो जाएंगी।

