कारोबार

आखिर अचानक क्यों यूनियन बैंक ने स्थगित की 3 दिन की हड़ताल? जानिए ऐसा क्या हुआ

आखिर अचानक क्यों यूनियन बैंक ने स्थगित की 3 दिन की हड़ताल? जानिए ऐसा क्या हुआ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली: सरकारी बैंकों की 28, 29 और 30 सितंबर की तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल टल गई है। इंडियन बैंक एसोसिएशन और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बीच रविवार देर रात हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है। बैठक में छुट्टियों की मांग को लेकर कमेटी बनाने पर सहमति बनी है। जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा के बाद कुछ मांगों पर सहमति बनी। इससे पहले बैंककर्मियों ने रविवार को छुट्टी के दिन काम किया था।

बैंकों में 5 डे वर्किंग को लेकर आज से होने वाली सरकारी बैंकों की तीन दिन की हड़ताल टल गई है। रविवार रात इंडियन बैंक्स एसोसिएशन और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बीच हुई बैठक के बाद बैंक हड़ताल टाल दी गई है। बैंक यूनियन ने पांच दिन का कार्य सप्ताह लागू करने समेत अपनी मांगों पर भारतीय बैंक संघ से मिले आश्वासन के बाद देशव्यापी तीन दिवसीय हड़ताल रविवार को स्थगित कर दी। बैंक कर्मचारी यूनियन लंबे समय से 5-डे वर्किंग यानी हर हफ्ते 2 छुट्टियों की मांग कर रहे हैं। मौजूदा सिस्टम में, बैंक प्रत्येक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं, जबकि बैंक यूनियन सभी शनिवारों को छुट्टी की मांग कर रहे हैं।

UFBU के सर्कुलर के अनुसार

बता दे कि हड़ताल को टालने का फैसला IBA द्वारा यूनियनों की मांगों पर भरोसा दिलाने के बाद लिया गया है। चर्चा के बाद, IBA और UFBU के प्रतिनिधियों वाली एक हाई-लेवल कमेटी बनाई जाएगी जो प्रत्येक शनिवार को छुट्टी घोषित करने की मांग की जांच करेगी। कमेटी संभावित विकल्पों पर विचार करेगी और इस मुद्दे पर सभी संबंधित पक्षों के साथ चर्चा करेगी। इसके साथ ही, कमेटी बैंक ग्राहकों के हितों को ध्यान में रखते हुए सभी पक्षों के लिए समाधान खोजेगी। UFBU ने कहा कि IBA और बैंक यूनियनें 8 मार्च, 2024 की चर्चाओं के मिनट्स में लिस्ट किए गए अन्य लंबित मुद्दों पर चर्चा करेंगी।