देशराज्य और शहर

सिर में डैंड्रफ और खुजली से हैं परेशान,तो जनिए असरदार घरेलू उपाएं

सिर में डैंड्रफ और खुजली से हैं परेशान,तो जनिए असरदार घरेलू उपाएं

डिजिटल डेस्क : आज के टाइम डैंड्रफ की समस्याएं आम हो गई हैं, लोग पार्लर के चक्कर लगाने लगते हैं. लेकिन डैंड्रफ पूरी तरह खत्म नहीं हो पाता है। नारियल तेल बालों और स्कैल्प को पोषण देने है. यह तेल बालों की जड़ों तक आसानी से पहुंच जाता है और बालों मे नमी देने में मदद करता है.सही शैम्पू, संतुलित स्कैल्प केयर, साफ-सफाई, अच्छी डाइट और तनाव नियंत्रण से डैंड्रफ को कम किया जा सकता है। तो आइए जानते है सबसे असरदार नुस्‍खा नारियल तेल और कपूर का है।

डैंड्रफ को कैसे हटाएँ

गुनगुना नारियल तेल लेंताज़ा नींबू का रस मिलाएंहल्के हाथों से 10 मिनट मालिश करें। 30 मिनट बाद हल्के शैम्पू करें।

इस्तेमाल करने का तरीका

नारियल एक कटोरी नारियल के तेल में कपूर पीसकर अच्छी तरह मिला लें,नहाने के बाद बालों को सुखाकर थोड़ी मात्रा में इस तेल को स्कैल्प पर हल्के हाथों से लगाएं। इसे सिर पर सिर्फ 20 से 30 मिनट के लिए छोड़ें। इसके बाद किसी शैंपू से बाल साफ कर लें। हफ्ते में इसे सिर्फ एक या दो बार ही इस्तेमाल करें।

नींबू के फायदें

नींबू के रस में मौजूद साइट्रिक एसिड सिर की त्वचा के पीएच स्तर को संतुलित करने में मदद करता है। 2 बड़े चम्मच नींबू का रस सिर पर मालिश करें और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर शैम्पू कर लें।

फिटकरी और नारियल तेल का मिश्रण

फिटकरी एक तरह का मिनरल सॉल्ट होता है, जिसका इस्तेमाल लंबे समय से घरेलू नुस्खों में किया जाता रहा है। इसमें एंटीसेप्टिक और एस्ट्रिंजेंट गुण पाए जाते हैं. यही वजह है कि कई लोग इसे स्कैल्प की सफाई और डैंड्रफ की समस्या को कम करने के लिए भी इस्तेमाल करते हैं. माना जाता है कि यह सिर की चिपचिपाहट (एक्स्ट्रा ऑयल) को हटाने, डैंड्रफ पैदा करने वाले फंगस को कम करने और हल्की खुजली या जलन से राहत दिलाने में मदद कर सकती है।

टी ट्री आयल के फायदे

अपनी पसंद के किसी भी माइल्ड शैंपू में टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदें मिलाएं। इससे बाल धोने से फंगल संक्रमण कम होता है।

एलोवेरा के फायदें

एलोवेरा खुजली और सूजन वाली खोपड़ी के लिए एक शानदार उपाय है। इसके एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण सूजन को कम करने और पपड़ी को नियंत्रित करने में मदद करते हैं एलोवेरा जेल को सीधे पौधे से निकालकर या बाजार से खरीदकर अपने सिर की त्वचा पर लगाएं। इसे लगभग 30 मिनट तक लगा रहने दें, फिर धोकर शैम्पू कर लें।

दही और नींबू के फायदें

खट्टे दही में नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे बालों की जड़ों में लगाने से रूसी दूर होती है।