डिजिटल डेस्क : चीन की राजधानी बीजिंग से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गर्मी से राहत पाने के लिए 10 मिनट के भीतर 1.5 लीटर कोका-कोला पीने से एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। डॉक्टरों के मुताबिक, युवक की दिल की धड़कन तेज थी, सांस लेने में परेशानी थी और ब्लड प्रेशर काफी कम हो चुका था। इस केस की सटीक वजह को की अभी पुष्टि नही हुई है।
चीन की राजधानी बीजिंग से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिसमें 22 वर्षीय एक युवक ने भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए मात्र 10 मिनट में 1.5 लीटर कोका-कोला पी ली। इसके कुछ घंटे बाद उसे तेज पेट दर्द और सूजन हुई अस्पताल पहुंचने पर उसकी हालत गंभीर थी और इलाज के करीब 18 घंटे बाद उसकी मौत हो गई है। सीटी स्कैन से पता चला कि उसकी आंत की दीवार और पोर्टल शिरा में भारी मात्रा में गैस जमा हो गई थी, जिससे ऑक्सीजन की कमी के कारण लिवर शॉक हो गया था। 18 घंटे के चिकित्सा उपचार के बावजूद युवक की अंग विफलता के कारण मौत हो गई। अस्पताल में शुरुआती जांच के दौरान उसकी दिल की धड़कन तेज, सांसें उथली और ब्लड प्रेशर बेहद कम पाया गया। हालांकि एक्सपर्ट्स का कहना है कि सिर्फ कोल्ड ड्रिंक को ही मौत की वजह मानना सही नहीं होगा। ज्यादा मात्रा में कार्बोनेटेड ड्रिंक तेजी से पीना शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। यह मामला तेजी से बड़ी मात्रा में कार्बोनेटेड पेय पीने से जुड़े संभावित गंभीर स्वास्थ्य जोखिमों को लेकर सामने आया है। हालांकि, किसी एक घटना के आधार पर सामान्य रूप से कोका-कोला या अन्य सॉफ्ट ड्रिंक को ऐसी मौत का प्रत्यक्ष कारण मानना उचित नहीं होगा।
इलाज के 18 घंटे बाद गई जान
डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद युवक की हालत में सुधार नहीं हुआ और इलाज शुरू होने के करीब 18 घंटे बाद उसने दम तोड़ दिया। क्लिनिक्स एंड रिसर्च इन हेपेटोलॉजी एंड गैस्ट्रोएंटरोलॉजी’ जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, तेजी से सोडा पीने के कारण उसकी आंतों में अत्यधिक गैस बनी, जो बाद में लिवर की मुख्य रक्त वाहिका में रिस गई। हालांकि, किसी एक घटना के आधार पर सामान्य रूप से कोका-कोला या अन्य सॉफ्ट ड्रिंक को ऐसी मौत का प्रत्यक्ष कारण मानना उचित नहीं होगा।
