ब्रेकिंग न्यूज़कानपुर देहात

अनहोनी का डर दिखाकर ठगी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के दो अभियुक्त हुए गिरफ्तार

अनहोनी का डर दिखाकर ठगी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के दो अभियुक्त हुए गिरफ्तार

रामप्रकाश श्रीवास्तव, संवाददाता

कानपुर देहात : हरिद्वार से आकर रसूलाबाद क्षेत्र में अपने आप को सिद्ध बाबा बताकर ग्रामीण अंचल की भोली भाली महिलाओं को अनहोनी होने का डर बताकर ठगी करने वाले दो युवकों को रसूलाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए युवकों के कब्जे से पुलिस में अवैध तमंचा एवं कारतूस बरामद किये हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने अन्य स्थानों पर भी ठगी किए जाने की बात कबूल की है।
कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना पुलिस ने बाबा बनकर महिलाओं के साथ ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश अंतर्जनपदीय गिरोह के दो युवकों को दबोच लिया है। रसूलाबाद कोतवाल शिवनारायण सिंह ने बताया कि आरोपी शाहरुख एवं समीर अपने आप को हरिद्वार से आए हुए सिद्ध बाबा बताकर क्षेत्र की भोली भाली महिलाओं को अनहोनी होने का डर दिखाकर जेवर व नगदी ठगी करने का शिकार बनाते थे। इस बात की जानकारी मिलने पर रामपुर नार खास मार्ग पर पुलिस चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में दोनों को पकड़ लिया गया। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने भी पुलिस पर जवाबी फायरिंग की लेकिन कारतूस फंस जाने के कारण किसी को नुकसान नहीं पहुंचा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों शाहरुख एवं समीर के कब्जे से 315 बोर के दो अवैध तमंचे एवं चार कारतूस बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों को तबीयत से 11हजार रुपए नगर एवं सोने चांदी के आभूषण के टुकड़े भी बरामद हुए हैं। वारदात में इस्तेमाल बिना नंबर प्लेट की अपाचे और एक सुपर स्पलेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। आरोपियों ने कानपुर देहात के रसूलाबाद, मंगलपुर, सिकंदरा और औरैया के अछल्दा क्षेत्र में ठगी की बात कबूल की है। गिरफ्तार अभियुक्त शाहरुख पर 12 और शमीर पर 7 गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।