स्वास्थ्यउत्तर प्रदेश

मैनपुरी : बेवर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापेमारी,हड़कंप

मैनपुरी : बेवर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापेमारी,हड़कंप

डिजिटल डेस्क, मैनपुरी : बेवर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी की। शिकायत के आधार पर पहुंची टीम ने घेवर और पनीर के नमूने लेकर प्रयोगशाला के लिए भेज दिए हैं। आयुक्त खाद्य सुरक्षा विभाग एवं जिलाधिकारी के निर्देश के अनुपालन में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा गुरुवार को कस्बा बेवर में छापेमारी कर घेवर और पनीर के नमूने संकलित कर उन्हें जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है।

बता दें कि कस्बे में खाद्य विभाग की टीम होने की सूचना मिलने के बाद कई मिष्ठान भंडार संचालक शटर बंद कर मौके से चले गए। छापेमारी के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं औषधि सहायक आयुक्त श्वेता सैनी,मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक समेत टीम द्वारा कस्बा बेवर के इटावा रोड पर शिकायत के आधार पर एक मिष्ठान भंडार पर पनीर और घेवर के नमूने संकलित लिए। सहायक आयुक्त श्वेता सैनी ने निरीक्षण के दौरान बताया रक्षाबंधन पर्व को लेकर विभाग पूरी तरह से चौकन्ना है।साथ ही आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में लगातार निरीक्षण कर नमूने संकलित किए जा रहे हैं । उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मिलावट खोरों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी रहेगी। इस दौरान टीम के साथ मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अतुल पाठक,खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार भी मौजूद रहे।