रामप्रकाश श्रीवास्तव, संवाददाता
कानपुर देहात। शिवली पुलिस ने गुरुवार की शाम मुखबिर की सूचना पर चम्पतपुर गांव के पास बम्बे की पटरी पर हो रहे जुएं के फड़ पर छापा मारकर 11 जुआरियों को पकड़ लिया। पुलिस ने जुएं के फड़ से 28000 रुपये एवं तलाशी में 8250 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस द्वारा जुआरियों की 3 बाइकें भी बरामद की गयीं हैं। गिरफ्तार किए गए सभी जुआरियों के खिलाफ पुलिस ने 13 जी एक्ट जुआं अधिनियम के तहत कार्यवाही की है। पुलिस ने बरामद किए गए सभी वाहनों को 207 एमवी एक्ट के तहत सीच कर दिया है।
शिवली कोतवाली क्षेत्र के चम्पतपुर गांव के पास जंगल में बम्बे की पटरी पर जुआं खेले जाने की शिकायत काफी दिनों से पुलिस को मिल रही थी। शिवली कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह के कुशल नेतृत्व में काम कर रही पुलिस ने जुआंड खाना का भंडाफोड़ कर दिया। शिवली पुलिस द्वारा काफी समय बाद इतना बड़ा जुआं पकड़ा गया है। कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि वह गुरुवार की शाम उपनिरीक्षक लोकेश सैनी पुलिस बल के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं वांछित आरोपियों की तलाश हेतु गस्त कर रहे थे तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि चम्पतपुर गांव के पास जंगल में बम्बे की पटरी पर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ जंगल को चारों तरफ से घेर कर छापा मारा गया तो 11 जुआरियों को जुआं खेलते हुए दबोच लिया गया। पकड़े गए जुआरियों ने पूछताछ के दौरान अपने नाम संजय कुमार पुत्र राम औतार निवासी मवैया, अमर सिंह पुत्र बलराम निवासी मवैया, अवधेश पुत्र श्रीराम निवासी मवैया अनीश पुत्र छुटटू निवासी असालतगंज थाना रसूलाबाद,अब्दुल वाहिद पुत्र अब्दुल समद निवासी असालतगंज थाना रसूलाबाद, रिंकू पुत्र विश्वनाथ निवासी सिठऊपुरवा थाना रसूलाबाद,आनंद पुत्र रामजीवन निवासी असनीपुरवा,पंकज पुत्र शालिग्राम निवासी भगवंतपुर, चंद्र कुमार उर्फ सोनू पुत्र सुरगी हीरालाल निवासी मवैया, बृजेश उर्फ सौरभ पुत्र अशर्फीलाल निवासी गंगागंज थाना पनकी कानपुर नगर,राजपुत्र राम आसरे निवासी पांडेयहार थाना शिवली बताए हैं। पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से कुल 36250 रुपए बरामद किए हैं। जुआरियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में प्रमुख रूप से उपनिरीक्षक लोकेश सैनी आरक्षी मोहित यादव,अभिषेक कुमार,रवी कुमार,जगदीप सिंह,अजीत कुमार,धनंजय चौधरी,योगेंद्र कुमार,रजत तालान अभिषेक कुमार आदि लोग मौजूद रहे। कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है तथा पकड़ी गई सभी गाड़ियों को 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है।

