देशउत्तर प्रदेश

UP में ED ने 3 जिलों के 9 ठिकानों पर की ताबड़तोड़ छापेमारी,3.6 करोड़ रुपए किए जब्त,जानिए पूरा मामला

UP में ED ने 3 जिलों के 9 ठिकानों पर की ताबड़तोड़ छापेमारी,3.6 करोड़ रुपए किए जब्त,जानिए पूरा मामला

डिजिटल डेस्क , उत्तर प्रदेश: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उत्तर प्रदेश और हरियाणा के 9 ठिकानों पर छापेमारी हुई थी। देर रात छापेमारी में सभी ठिकानों से 3.6 करोड़ रुपए बरामद हुए है।

लखनऊ जोनल यूनिट द्वारा उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर व गाजियाबाद और हरियाणा के फरीदाबाद में कुल 9 ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। सोमवार शाम बसपा के पूर्व एमएलसी शाहनवाज राणा के मुजफ्फरनगर स्थित आवास और गाजियाबाद स्थित सुधा स्टील से 2 करोड़ रुपये संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए गए थे। जम्बूद्वीप एक्सपोर्ट एंड इंपोर्ट लिमिटेड के ठिकानों पर ईडी छापेमारी का मामला। देर रात तक छापेमारी में सभी ठिकानों से मिलाकर 3.6 करोड़ रुपए हुए बरामद। देर रात ख़त्म हुई ईडी की छापेमारी। मुजफ्फरनगर के पूर्व बसपा विधायक शाहनवाज राणा के न्यू राणा हाउस पर ईडी का छापा पड़ा था। फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का गलत तरीके से लाभ लेने का है।

पूरा मामला
मुजफ्फरनगर ,गाजियाबाद और फरीदाबाद में 9 ठिकानों पर हुई छापेमारी। लखनऊ ED की टीम ने की कार्यवाही. असल सामान की आवाजाही के बिना ही फर्जी इनवॉइस, बिल के जरिए बोगस आईटीसी बनाने और उसे आगे बढ़ाने का आरोप। जांच के दौरान बड़े पैमाने पर सर्कुलर लेनदेन, रकम को तेजी से लेयरिंग करके बांटने, फर्जी कंपनियों के जरिए कैश निकालने का भी खुलासा। इस पूरे मामले में सरकारी राजस्व को भारी नुकसान हुआ है। जिसके बाद ईडी ने मनी लांड्रिंग के तहत मामला दर्ज कर छापेमारी की थी। छापेमारी में इस नेटवर्क से जुड़े दस्तावेज और डिजिटल सबूत भी बरामद हुए है। आरोप है कि बिना वास्तविक माल की आवाजाही के फर्जी इनवॉइस और बिलों के जरिए बोगस ITC का लाभ लिया गया. जांच में कथित सर्कुलर लेनदेन, मनी लेयरिंग और फर्जी कंपनियों के जरिए रकम निकालने से जुड़े दस्तावेज व डिजिटल सबूत भी मिले हैं।