अपराधउत्तर प्रदेश

दिनदहाड़े हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या,भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान से हुए थे चर्चित,गोगी गैंग ने ली हत्या की जिम्मेदारी

दिनदहाड़े हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या,भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान से हुए थे चर्चित,गोगी गैंग ने ली हत्या की जिम्मेदारी

डिजिटल डेस्क , उत्तर प्रदेश: शामली में यूट्यूबर और हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की जिम के बाहर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। चार हमलावरों ने करीब 18 राउंड फायरिंग की। अंकित अपने गाने ‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान’ से चर्चित हुए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश जारी है। तो वही हरियाणा की गोगी गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। और कहा है कि -जो भी हमारे दुश्मनों का साथ देगा, उन सबका यही हाल होगा। ये तो शुरुआत है, सबका यही हाल होगा।

आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश के शामली में मशहूर हरियाणवी गायक और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि जिम से बाहर निकलते ही बाइक सवार बदमाशों ने अंकित को घेर लिया और ताबड़तोड़ 18 राउंड फायरिंग कर दी। जिसमें एक गोली सिर में लगी गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौक़े से फरार हो गए है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए हमलावरों की पहचान की जा रही है। अंकित बालियान की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों मे कोहराम मच गया और शामली पहुंचकर अंकित के शव को शामली के बीच चौराहे पर रखकर जाम लगा दिया था। जिसे पुलिस के आश्वासन के बाद खोल दिया गया है। परिजनों ने आरोपियों के एनकाउंटर व बुलडोजर कार्रवाई की मांग की है। इसमें करीब 6 टीमें काम कर रही हैं। हरियाणा भी 4 टीमें गई हैं।

गोगी गैंग ने ली हत्या की जिम्मेदारी

बता दे कि शामली में सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। हरियाणा की गोगी गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। कत्ल करवाने वाले ने अपना नाम भोलू सहापुरिया बताया है। भोलू सोनीपत का है। अंकित पर आरोप लगाया है कि वह गैंग के दुश्मनों से मिला हुआ था और उनका साथ देता था। इसने हमारे गोगी भाई के साथ हुई घटना पे गाना बनाया था। हमारे दुश्मनों का जो भी साथ देगा उसका यही अंजाम होगा।अभी शुरूआत है सबका नंबर आयेगा।

अंकित बालियान शामली के बंतीखेड़ा गांव के रहने वाले थे। वह हरियाणा के सोनीपत में रहते थे। अंकित अक्सर गन कल्चर को लेकर गाने बनाते थे। उनकी हरियाणावीं संगीत पर बड़ी पकड़ थीं। अंकित बालियान का पॉपुलर गाना भरी कोर्ट मे गोली मारेंगे मेरी जान चर्चाओं मे रहा है। साथ ही बालियान मासूम शर्मा के साथ खपीटर और राजू पंजाबी के साथ चांद चकोरी में काम कर चुके हैं।