डिजिटल डेस्क, सोनीपत : माडल टाउन स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को विवाद खड़ा हो गया, जब कुछ विद्यार्थी सफाई कर रहे थे, वहीं सफाई कर्मियों ने विराध शुरू कर दिया। बच्चों को सफाई करते देख मौके पर पहुंचे सफाई कर्मचारियों ने इसका विरोध किया और पूरी घटना की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। देखते ही देखते सफाई कर्मचारी स्कूल के बाहर एकत्र हो गए और हेडमास्टर के खिलाफ विरोध जताते हुए धरने पर बैठ गए। सफाई कर्मचारियों का आरोप था कि स्कूल में उनसे संबंधित कार्य करवाने के बजाय बच्चों से सफाई करवाई जा रही है। यदि स्कूल की सफाई करवानी है तो हेडमास्टर और अध्यापक अपने बच्चों से सफाई करवाएं। कर्मचारियों ने हेडमास्टर पर उनके साथ कथित तौर पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और उनके बच्चों से स्कूल की सफाई करवाने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए। वे अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे हैं और बच्चों से सफाई करवाने का विरोध इसलिए किया गया क्योंकि इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने के साथ-साथ उनके प्रति गलत संदेश जाता है। विवाद बढ़ने के बाद स्कूल के हेडमास्टर ने सफाई कर्मचारियों से बातचीत की। हेडमास्टर की ओर से माफी मांगे जाने के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। इसके बाद सफाई कर्मचारी धरने से उठ गए और मामला शांत हुआ, वहीं़ हेडमास्टर का कहना था कि स्कूल में सफाई का कार्यक्रम सरकार की ओर से जारी श्रमदान के आदेश के तहत कराया जा रहा था। इसी के तहत स्कूल में सफाई करवाई जा रही थी। उनका कहना था कि इसका उद्देश्य बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था।
स्कूल के बाहर विद्यार्थियों का सफाई करते हुए वीडियो वायरल, सफाई कर्मचारियों ने किया विरोध
📢 शेयर करें:

📢 शेयर करें:
📰 सम्बंधित समाचार (Related News)
अज्ञात चोरों ने खाली पड़े घर और स्कूल को बनाया निशाना, हजारों रुपये का माल किया पार
रामप्रकाश श्रीवास्तव, संवाददाता, कानपुर देहात। कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने खाली पड़े घर एवं स्कूल को निशाना...
🕒
दिल्ली प्रदर्शन को लेकर इंटरनेट मीडिया पर फर्जी वीडियो की बाढ़, भ्रामक दावों से बढ़ा भ्रम
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली : दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त होने के बीच इंटरनेट मीडिया...
🕒
अधिवक्ता से मारपीट पर भड़के वकील, गुरुग्राम जिला अदालत में न्यायिक कार्य ठप
डिजिटल डेस्क, गुरुग्राम : अधिवक्ता परवीन बूरा के साथ मारपीट के मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने...
🕒