डिजिटल डेस्क , मुंबई: महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी को मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। तुषार गांधी आज मुंबई में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन करने जाने वाले थे। तुषार गांधी को प्रदर्शन से पहले ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उन्होंने जनता से दोपहर में अगस्त क्रांति मैदान में पहुंचने का आवाहन किया है। जानकारी के मुताबिक, उन्हें बांद्रा इलाके में हिरासत में लेकर डीएन नगर पुलिस स्टेशन ले जाया गया है।
महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी को मुंबई पुलिस ने चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन करने से पहले हिरासत में ले लिया है। उनके साथ ही कार्यकर्ता फिरोज मिथिबोरवाला और संगठन की उपाध्यक्ष गुड्डी एस.एल. को भी अलग-अलग इलाकों से हिरासत में लिया गया है। उन्हें अगस्त क्रांति मैदान जाते समय रोक लिया गया है। तुषार गांधी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थन में दिल्ली के जंतर-मंतर पर किए जा रहे प्रदर्शन के समर्थन में और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में जुटने वाले कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। तुषार गांधी ने कहा कि हिरासत के बावजूद वे शनिवार को दोपहर साढ़े तीन बजे अगस्त क्रांति मैदान में अपने साथियों के समर्थन में जुटेंगे।
तुषार ने समर्थन में जुटने की अपील की
बता दें कि हिरासत में लिए जाने के बावजूद तुषार गांधी ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे लोगों के समर्थन में जुटने की अपील की है। तुषार गांधी ने कहा कि शनिवार दोपहर 3:30 बजे मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में लोग जरूर पहुंचें। उन्होंने साफ किया कि पुलिस की कार्रवाई के बावजूद प्रदर्शनकारियों के समर्थन में लोगों को एकजुट करने का कार्यक्रम जारी रहेगा।
