डिजिटल डेस्क : सीजेपी प्रोटेस्ट को लेकर अभिजीत दिपके को हिरासत में ले लिया गया है। जिसके बाद उन्होंने रिकॉर्डेड मैसेज जारी किया है। जिसमें उन्होंन कहा है कि जब तक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका हिरासत में रहेंगे, तब तक पार्टी के संगठन प्रभारी अजिंक्य शिंदे जंतर-मंतर पर इस विरोध प्रदर्शन को लीड करेंगे। दीपके ने लोगों से अजिंक्य शिंदे को फॉलो करने की अपील भी की है।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को उनकी फ्लाइट के अंदर से ही हिरासत में ले लिया गया है। हिरासत में लिए जाने के बाद सीजेपी फाउंडर दिपके की ओर से प्रि-रिकॉर्डेड वीडियो मैसेज जारी किया गया है। उन्होंन कहा कि अगर आप यह वीडियो देख रहे हैं, तो इसका मतलब है कि मैं, आशु और सौरभ, हम तीनों गिरफ्तार हो चुके हैं। हमारे बाद इस आंदोलन का नेतृत्व अजिंक्य करेंगे। इसलिए आप सभी, जो ये वीडियो देख रहे हैं, कृपया अजिंक्य शिंदे को फॉलो करें। आशुतोष, मेरे और सौरभ के बाद अजिंक्य ही कॉकरोच जनता पार्टी को आगे लेकर जाएंगे। अभिजीत दीपके ने संभावित गिरफ्तारी की आशंका के मद्देनजर बीती रात ही यह वीडियो रिकॉर्ड किया था। जब तक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका हिरासत में रहेंगे, तब तक प्रदर्शन की अगुवाई अजिंक्य शिंदे करेंगे।
बता दे कि कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अभिजीत की फ्लाइट लैंड होने से पहले ही दिल्ली पुलिस की टीम एयरपोर्ट पहुंच गई थी। पुलिस के विमान के अंदर पहुंचने से पहले ही अभिजीत दीपके ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया। वीडियो में उन्होंने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस जो कर रही है, ऐसा तो इमरजेंसी के दौरान इंदिरा गांधी ने भी नहीं किया था।
