मेरठ । इश्क में चूर मां ने छह माह के मासूम बच्चे को नाले में फेंक दिया, जिससे बच्चे की मौत हो गई है। मां ने प्रेमी के साथ साजिश रचकर मासूम समीर को नाले में फेंक दिया था। नौचंदी पुलिस ने सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया है। शबाना सहारनपुर की और हापुड़ निवासी प्रेमी विशाल को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र में 12 जुलाई को वैशाली कॉलोनी के पास नाले से मिले छह माह के अज्ञात मासूम के शव की पहचान सहारनपुर निवासी इमरान के बेटे समीर के रूप में हुई है। मामले की जांच में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि मासूम की हत्या उसकी मां शबाना ने अपने प्रेमी विशाल के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, शबाना अपने प्रेमी विशाल से मिलने मेरठ आई थी। विशाल हापुड़ से मेरठ पहुंचा था। दोनों पहले से साथ भागकर नई जिंदगी शुरू करने की योजना बना चुके थे, लेकिन प्रेमी विशाल ने छोटे बच्चों को साथ रखने पर आपत्ति जताई। इसी दौरान छह माह के मासूम समीर को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई। जांच में सामने आया कि विशाल बच्चे को अपने किसी दोस्त के पास छोड़ने की बात कहकर गोद में लेकर चला गया और बाद में उसकी हत्या कर शव नाले में फेंक दिया। आपको बता दें कि 12 जुलाई को वैशाली कॉलोनी के पास नाले में बहता हुआ मासूम का शव मिला था, जिसकी पहचान नहीं हो सकी थी। सहारनपुर निवासी इमरान ने पत्नी शबाना और बेटे समीर की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने शबाना को बरामद कर लिया था, लेकिन उसने बेटे के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। बाद में सहारनपुर में दर्ज जीरो एफआईआर मेरठ के नौचंदी थाने स्थानांतरित की गई। इसके बाद नौचंदी पुलिस ने अज्ञात बच्चे के शव की तस्वीरें आसपास के जिलों में भेजीं, जिन्हें देखकर इमरान ने शव की पहचान अपने बेटे समीर के रूप में की। इसके बाद शबाना और विशाल से कड़ाई से पूछताछ की गई, जिसमें दोनों ने हत्या की साजिश और वारदात कबूल कर ली। पुलिस के अनुसार, इमरान के चार बच्चे हैं। शबाना छोटे बच्चों को लेकर घर से निकल गई थी, जबकि विशाल भी हापुड़ से फरार होकर मेरठ पहुंचा था। दोनों के खिलाफ हत्या समेत अन्य संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। इस पूरे मामले में मेरठ के एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि 12 जुलाई को थाना नौचंदी क्षेत्र में एक बच्चे का शव नाले में बरामद हुआ था। पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था । बच्चे की शिनाख्त के हेतु अन्य जनपदों में भी सूचना दी गई थी । जनपद सहारनपुर में भी 13 तारीख को सूचना भेजी गई थी । कल प्रकाश में आया है कि जनपद सहारनपुर के थाना गंगो में इसी बच्चे की मां के साथ जिसकी मां का नाम शबाना है गुमशुद की दर्ज कराई गई थी । बाद में जो पत्नी शबाना बरामदगी हुई थी बच्चे की बरामदगी नहीं हुई थी । कल थाना गंगो की टीम के द्वारा यहां पर जीरो FIR ट्रांसफर की गई और मृतक के पिता के द्वारा बच्चे की मां शबाना और प्रेमी विशाल जो हापुड़ का रहने वाला है दोनों के द्वारा घटना को कारित किया गया है । थाना नौचंदी को कल एफआइआर प्राप्त हुई थी । टीम का गठन किया गया जो मुख्य आरोपी है शबाना और विशाल को गिरफ्तार की लिया गया।