अज्ञात युवकों ने गौवंश पर हमलाकर की हत्या, पुलिस जांच में जुटी
रामप्रकाश श्रीवास्तव, कानपुर देहात। शिवली कोतवाली क्षेत्र के बाघपुर गांव में शुक्रवार की रात कुछ युवकों द्वारा एक गोवंश को घेर लाठियों से हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई ।घटना की जानकारी मिलते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई।मृत पड़े गौवंश को देख लोगों ने हंगामा काटते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पशु चिकित्सक को बुला पोस्टमार्टम कराने के पश्चात जेसीबी मशीन बुला गौवंश को दफन कराया तथा घटना में शामिल कुछ युवकों को हिरासत में ले लिया। तब जाकर आक्रोशित ग्रामीण शांत हुए। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिवली कोतवाली क्षेत्र के ककरदही बाघपुर गांव निवासी मयंक शुक्ला ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात करीब 8 बजे बाघपुर बाजार में एक गोवंश घूम रहा था जिसे गांव के दर्जनों शरारती युवकों ने घेर लिया और लाठियों से हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। गोवंश की हत्या किए जाने की जानकारी मिलते ही गांव के राहुल तिवारी, राम जी मिश्रा, अतुल शुक्ला, राघव शुक्ला, सुधीर तिवारी, मोनू तिवारी, अभिषेक, ज्ञानू पांडे सहित दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया तथा पुलिस को जानकारी दी।मौके पर पहुंचे बाघपुर चौकी प्रभारी योगेंद्र शर्मा ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों का आक्रोश शांत न होने पर पहुंचे कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने पशु चिकित्साधिकारी रुचि अग्रवाल को मौके पर बुला मृत गोवंश का पोस्टमार्टम कराया तथा जेसीबी मशीन बुला मृत गोवंश को दफन कराने के पश्चात घटना में शामिल तीन युवकों को हिरासत में ले लिया तब जाकर उत्तेजित ग्रामीण शांत हुए।कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।