अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग किसान की हुई मौत

WhatsApp Image 2026-08-01 at 11.55.18 PM

रामप्रकाश श्रीवास्तव, कानपुर देहात। खेतों में खाद डालने के लिए साइकिल से जा रहे बुजुर्ग को धन्नी नेवादा गांव मोड़ के पास बने प्रतीक्षालय के निकट सामने से आ रहे तेज रफ्तार एक अज्ञात वाहन ने जोरदार से टक्कर मार दी ।जिससे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया ।रागीरों की सूचना पर उसे एंबुलेंस की मदद से सीएचसी शिवली भेजा गया। जहां हालत गंभीर होने के चलते उसे हैलट रेफर कर दिया गया। जिसकी रास्ते में ही मौत हो गई। मौत से परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई। मृतक के बेटे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शनिवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र के बन्नापुर गांव निवासी 60 वर्षीय छेदीलाल पुत्र स्वर्गीय बिरजन प्रजापति साइकिल से धन्नी नेवादा गांव खाद लेने जा रहे थे अभी वह धन्नी नेवादा बेला बिधूना रसूलाबाद मार्ग मोड पर बने यात्री प्रतीक्षालय के पास ही पहुंचे थे कि सामने से आ रहे तेज अज्ञात वाहन ने उनके साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े आने जाने वाले राहगीरों ने जब देखा तो एंबुलेंस की मदद से उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवली भेजा ।जहां हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने उसे हैलट कानपुर रेफर कर दिया ।जहां उसकी रास्ते में ही मौत हो गई ।मौत की सूचना पर पत्नी राम श्री, पुत्र अवधेश ,राजेंद्र तथा बहन पूनम का रो रो के बुरा हाल हो गया ।मृतक बुजुर्ग के पुत्र अवधेश की सूचना पर औनहां ना चौकी प्रभारी अजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत हो गई है ।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कार्रवाई की जा रही है।