सपा प्रमुख आज करेंगे विधायकों के साथ अहम बैठक

WhatsApp Image 2026-08-02 at 12.07.33 AM

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के प्रमुख व प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने रविवार को पार्टी के विधायकों की बैठक बुलाई है। ये बैठक रविवार सुबह 11 बजे लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में सपा प्रमुख की अध्यक्षता में होगी। सूत्रों ने बताया कि आगामी यूपी विधानसभा चुनाव और प्रदेश में चल रहे एसआइआर को लेकर अखिलेश यादव ने ये बड़ी बैठक बुलाई है।

आज सपा चीफ अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित पार्टी दफ्तर में मीडिया से बात की. इस दौरान सपा चीफ अखिलेश यादव ने प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर भी निशाना साधा. इस दौरान सपा चीफ ने ये भी कहा कि एफआईआर अभियान के तहत पीडिए का एक भी वोट नहीं काटा जाना चाहिए. अखिलेश यादव ने कहा कि जब 2027 में प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी, तब प्रदेश में संविधान के तहत काम होगा और संविधान के तहत सरकार काम करेगी।