शिक्षामहाराष्ट्र

राहुल गांधी का पुणे में होगा छात्रों की गूंज कार्यक्रम, सिर्फ छात्राओं को न्योता,जनिए वजह?

राहुल गांधी का पुणे में होगा छात्रों की गूंज कार्यक्रम, सिर्फ छात्राओं को न्योता,जनिए वजह?

डिजिटल डेस्क : कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी छात्रों की गूंज कार्यक्रम पहले कोटा फिर देहरादून और प्रयागराज के बाद छात्रों से जुड़े मुद्दे उठाने के लिए पुणे में 22 अगस्त को आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम मे सिर्फ छात्राएं ही आमंत्रित होगी।लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस पार्टी सांसद राहुल गांधी पिछले कई महीनों से देश में हो रहे पेपर लीक और अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठा रहे है। इसी कड़ी में राहुल ने ‘छात्रों की गूंजे कार्यक्रम का आयोजन शुरू किया जिसमें वह छात्रों के मुद्दों को उठाते है साथ ही छात्रों और उनके अभिभावकों से भी संपर्क भी करते है।

राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम राजस्थान के कोटा से शुरू हुआ था और अब लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी का छात्रों की गूंज का चौथा कार्यक्रम 22 अगस्त को महाराष्ट्र के पुणे में होने जा रहा है। इस कार्यकम की खास बात ये है कि, इसमें खास वजहों से सिर्फ लड़कियों को न्योता दिया गया है। जिससे की उनकी शिक्षा में आने वाले व्यवधानों को सुनकर उन्हें दूर किया जा सके। महिलाओं की सुरक्षा भी इस संवाद का बड़ा मुद्दा रहेगा। कांग्रेस लगातार महिलाओं के खिलाफ अपराध और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाती रही है। राहुल गांधी छात्राओं से उनके अनुभव और समस्याएं सीधे सुनने की कोशिश करेंगे।

आपको बता दें कि पुणे में होने वाले इस कार्यक्रम के लिए पिंक रंग को प्रमुखता दी गई है। राहुल गांधी ने आगामी दिन पुणे में होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की जानकारी साझा करते हुए छात्राओं के मुद्दों पर बात की थी। उन्होंने कहा कि देश की लड़कियों को बराबरी, सुरक्षा और अवसर चाहिए तथा उन्हें अपनी बात कहने की आजादी मिलनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि लड़कियों को असुरक्षा और भेदभाव का सामना क्यों करना पड़ रहा है। अब देखना ये होगा कि वाकई राहुल गांधी छात्रों की गूंज के द्वारा महिला वोट बैंक को साध सकेंगे या नहीं?