ब्रेकिंग न्यूज़उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : बाढ़ क्षेत्र का जायजा लेने निकले एसडीएम की गाड़ी नाले की ओर फिसली, बाल-बाल बचे

लखीमपुर खीरी : बाढ़ क्षेत्र का जायजा लेने निकले एसडीएम की गाड़ी नाले की ओर फिसली, बाल-बाल बचे

डिजिटल डेस्क , उत्तर प्रदेश: लखीमपुर खीरी में शारदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से तराई क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने निकले एसडीएम की सरकारी गाड़ी मंगलवार को लुधौरी के मजरा पुरैना गांव के पास हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। पानी भरे रास्ते पर वाहन का पहिया सड़क किनारे फिसल गया, जिससे गाड़ी नाले की तरफ झुक गई। हालांकि आसपास मौजूद लोगों की मदद से वाहन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

हादसे में एसडीएम समेत सभी लोग सुरक्षित हैं। दरअसल, शारदा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में एसडीएम यदुवीर सिंह पुरैना गांव की ओर बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने जा रहे थे। रास्ते में पानी भरा होने के कारण सरकारी वाहन का पहिया सड़क के किनारे फिसल गया। इससे गाड़ी नाले की तरफ झुक गई और पलटने की स्थिति बन गई।मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल मदद करते हुए वाहन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। एसडीएम ने भी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पानी भरे रास्ते में वाहन का पहिया फिसल गया था, लेकिन सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।