अपराधगाज़ियाबाद

गाजियाबाद : डबल मर्डर से सनसनी,पति ने पत्नी और बेटी की हत्या की

गाजियाबाद : डबल मर्डर से सनसनी,पति ने पत्नी और बेटी की हत्या की

डिजिटल डेस्क, उत्तर प्रदेश:

गाजियाबाद के थाना खोड़ा क्षेत्र में देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। लोकप्रिय विहार की गली नंबर-3 में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की कथित तौर पर हत्या कर दी, जबकि उसकी 14 वर्षीय दूसरी बेटी को भी घायल कर दिया। सूचना मिलते ही खोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी पति राजा अंसारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी में बीती देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात से सनसनी फैल गई। मामला खोड़ा थाना क्षेत्र के लोकप्रिय विहार की गली नंबर-3 का है। पुलिस के मुताबिक, 22 अगस्त की रात करीब 12 बजकर 15 मिनट पर सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या कर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि मूल रूप से अररिया, बिहार का रहने वाला राजा अंसारी अपनी पत्नी बीबी तबस्सुम और दो बेटियों 15 वर्षीय सना तबस्सुम और 14 वर्षीय रूबी तबस्सुम के साथ मकान की चौथी मंजिल पर रहता था। आरोप है कि रात में राजा अंसारी ने अपनी पत्नी बीबी तबस्सुम और बेटी सना तबस्सुम की हत्या कर दी, जबकि दूसरी बेटी रूबी तबस्सुम को घायल कर दिया। घायल बच्ची को तत्काल एमजी अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी राजा अंसारी को हिरासत में लेकर घटना के पीछे की वजह जानने के लिए पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक

पुलिस का कहना है कि शुक्रवार की रात करीब 12:15 बजे सूचना मिली कि लोकप्रिय विहार की गली नंबर-3 में रहने वाले राजा अंसारी ने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही खोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा के लिए भेजा है।