अपराधझाँसी

सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका की गोली मारकर की हत्या,चाचा से कहा-तुम्हारी भतीजी को मार दिया

सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका की गोली मारकर की हत्या,चाचा से कहा-तुम्हारी भतीजी को मार दिया

डिजिटल डेस्क , झांसी : सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका को गोली मार कर दी हत्या कर दी है। मृतका की शादी 12 अक्टूबर को होनी थी और परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था। आरोपी ने वारदात के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश के लिए 4 टीमें गठित की गई हैं।

उत्तर प्रदेश के झांसी में सीपरी बाजार थाना मे 4 साल पुराने प्रेम संबंध का खौफनाक अंत हो गया है। सिद्धेश्वर नगर ITI में आज एक सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका को उसके घर के अंदर घुसकर सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद प्रेमी तमंचा लहराता हुआ प्रेमिका के चाचा के पास पहुंचा और बताया कि मैं तुम्हारी भतीजी को गोली मार दी है आरोपी प्रेमी ने इसके बाद सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो भी वायरल किया जिसमें उसने कहा कि मैं 4 साल से चंचल से प्यार करता था। मृतका की शादी 12 अक्टूबर को होनी थी और परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

परिजनों के अनुसार नाबालिक चंचल को उनके घर के सामने रहने वाला कमल रैकवार नामक युवक लगातार परेशान कर रहा था जिसके कारण उन्होंने चंचल की पढ़ाई छुड़वाकर उसको आईटीआई के पास अपने चाचा और दादी के यहां रहने के लिए भेज दिया था और चंचल की शादी अन्य जगह तय कर दी थी जो इसी महीने 12 अक्टूबर को होनी थी जिसकी खुशी खुशी पूरा परिवार तैयारी कर रहा था आज सुबह जब चंचल के चाचा और दादी घर के बाहर ताला डालकर अपने-अपने काम के लिए चले गए तो घर के पीछे की दीवार फांद कर घर में घुस गया और उसने चंचल के सर में गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई है। हत्यारे द्वारा बताए जाने के बाद जब मृतका का चाचा घर पहुंचा और चंचल को मृत पाकर पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुंचे पुलिस ने जांच शुरू कर दी वहीं एसएसपी झांसी में हत्या आरोपी की तलाश के लिए चार टीमों का गठन कर दिया है