डिजिटल डेस्क , आगरा : एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक युवक ने युवती को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। गोली लगने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
आगरा के सदर क्षेत्र के रोहता में एक युवक ने युवती को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना में युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवती का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात। ACP और ADCP भी मौके पर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान अरुण कुमार के रूप में हुई है। जो इटौरा मलपुरा का रहने वाला था और सैंया टोल पर काम करता था। युवती उससे मिलने एक कॉलोनी में आई थी। जहां उसकी एक सहेली भी मौजूद थी। इसी दौरान युवक ने युवती को गोली मार दी। इसके बाद युवक ने खुद को भी गोली मार ली और उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
