डिजिटल डेस्क , कानपुर: मौसम ने अचानक करवट ले ली है। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई झमाझम बारिश ने पूरे शहर को भिगो दिया है। अचानक हुई इस तेज बारिश से जहां एक ओर लोगों को उमस भरे मौसम से बड़ी राहत मिली है, वहीं शहर की कई प्रमुख सड़कों और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है।
उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर अचानक करवट ली है। कानपुर मे को भीषण गर्मी से परेशानी से राहत मिल गई है। शहर के कई इलाकों में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हुई है।आसमान में छाए घने काले बादलों और ठंडी हवाओं के चलते मौसम बेहद खुशनुमा हो गया। लगातार पड़ रही उमस और कड़ी धूप के बाद चली ठंडी हवाओं और बारिश से लोगों को काफी सुकून मिला है। तो वही अचानक आई इस आंधी और बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। क्योंकि खेतों में खड़ी धान और अन्य फसलों को इस तेज हवा से भारी नुकसान होने की आशंका है। मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। कानपुर नगर, कानपुर देहात, लखनऊ, हरदोई, फर्रुखाबाद और कन्नौज में बादलों की तेज गड़गड़ाहट और आकाशीय बिजली गिरने का विशेष अलर्ट है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है। बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में पहले ही गिरावट दर्ज की जा चुकी है और अगले दो दिनों तक यह सिलसिला जारी रहेगा।
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि दो दिनों तक बादलों की आवाजाही और बारिश का दौर चलने के बाद आसमान साफ हो जाएगा। इसके बाद, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का सीधा असर मैदानी इलाकों पर पड़ेगा। वहां से होकर आने वाली सर्द ‘पछुआ हवाएं’ गंगा के मैदानी क्षेत्रों और कानपुर परिक्षेत्र में कड़ाके की ठंडक लेकर आएंगी। कुल मिलाकर, कानपुर में मानसून की विदाई के बाद इस झमाझम बारिश ने अब विधिवत रूप से सर्दियों के आगमन का रास्ता साफ कर दिया है।
