डिजिटल डेस्क, गुरुग्राम: मुख्यमंत्री के काफिले को काले झंडे दिखाने के मामले में 10 पुलिसकर्मी सस्पेंड कर दिए गए हैं। इसमें से 09 सिविल लाइंस थाने में तैनात थे और एक SIS ब्रांच से ASI अमित कुमार हैं। सिविल लाइंस थाने में तैनात SHO विजेंद्र कुमार, दो ASI सहित कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल सस्पेंड किए गए हैं। बता दें कि सीएम के गुरुग्राम आगमन पर शुक्रवार सुबह कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज डावर और वर्धन यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अचानक सड़क पर आकर उनके काफिले के सामने काले झंडे फहराए थे और गो बैक के नारे लगाए थे। गुरुग्राम पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शुक्रवार रात गिरफ्तार किया है। FIR में पंकज डावर और वर्धन यादव के भी नाम शामिल हैं, लेकिन वह दोनों अभी कहां हैं इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। दोनों नेताओं के भी फिलहाल फोन बंद आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक इन दोनों नेताओं को भी पुलिस ने हिरासत में ले रखा है, लेकिन पुलिस इस बारे में कोई भी जानकारी देने से बच रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर शनिवार दोपहर कई कांग्रेसी सिविल लाइंस थाने के बाहर जमा हुए हैं और केस के बारे में अपडेट ले रहे हैं। सिविल लाइंस थाना पुलिस गिरफ्तार सभी कांग्रेसियों को DCP वेस्ट के समक्ष पेश करने के लिए लेकर गई है।
गुरुग्राम : मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने के मामले में 10 पुलिसकर्मी हुए सस्पेंड
📢 शेयर करें:

📢 शेयर करें:
📰 सम्बंधित समाचार (Related News)
पत्नी से विवाद के बाद नाले में कूदा युवक, तलाश जारी, NDRF बुलाई गई
डिजिटल डेस्क, गौतमबुद्ध नगर : नोएडा के सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास बुधवार शाम उस समय अफरातफरी मच...
🕒
तकनीकी खराबी से चार घंटे थमी नोएडा-लखनऊ फ्लाइट, यात्रियों ने किया हंगामा
डिजिटल डेस्क, गौतमबुद्ध नगर : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लखनऊ जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी...
🕒
कपिल देव इनविटेशनल टूर चैंपियनशिप का आगाज, ट्राफी के साथ शीर्ष-24 में जगह बनाने की जंग
स्पोर्ट्स डेस्क : जेपी ग्रींस गोल्फ एंड स्पा रिजार्ट में बुधवार से कपिल देव इनविटेशनल टूर चैंपियनशिप का...
🕒