देशकानपुर देहात

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

रामप्रकाश श्रीवास्तव, संवाददाता

कानपुर देहात। अयोध्या जिले की तहसील सोहावल के लेखपाल उत्कर्ष दीप के खिलाफ एंटी करप्शन एवं विजिलेंस द्वारा की गई कार्रवाई एवं लेखपालों के विरुद्ध लगातार की जा रही कार्आरवाई से आहत लेखपालों ने उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष के नेतृत्व में शनिवार को मैथा तहसील में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर थाना समाधान दिवस का बहिष्कार किया। ज्ञापन के माध्यम से लेखपाल संघ ने लेखपालों पर की जा रही गलत अनुचित फर्जी एवं दुर्भावना पूर्ण ढंग से ट्रैप कार्यवाही पर रोक लगाई जाने की मांग की है।

शनिवार को मैथा तहसील में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के मैथा तहसील अध्यक्ष उत्कर्ष त्रिपाठी एवं मंत्री हर्षित त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम प्रतिभा मिश्रा को देते हुए बताया कि लेखपाल राजस्व विभाग का मेहनती ईमानदार एवं जनता से सीधे जुड़ा हुआ अग्रिम पत्रिका कर्मचारी है शासन की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के साथ-साथ भूमि विवादों पैमाइश अतिक्रमण एवं अन्य राजस्व कार्यो का दायित्व पूरी निष्ठा से करता है। भूमि विवाद पैमाइश अतिक्रमण हटाने अथवा किसी व्यक्ति के अवैध कार्य को नियमों के विपरीत न किए जाने की स्थिति में संबंधित व्यक्ति अथवा दलाल द्वारा लेखपाल से रंजिश रखना आम बात है कई बार असंतुष्ट व्यक्ति अपने निजी स्वास्थ्य अथवा दुर्भावना ग्रस्त होकर लेखपाल को झूठे मामले में फसाने का प्रयास करता है। वर्तमान में एंटी करप्शन एवं विजिलेंस टीम द्वारा कई मामलों में शिकायत की वास्तविकता शिकायतकर्ता की प्रति भूमि उसकी रंजिश एवं शिकायत के उद्देश्य तथा संबंधित कार्य में लेखपाल की वास्तविक भूमिका का पर्याप्त परीक्षण किए बिना ट्रैप कार्यवाही किए जाने की शिकायतें लगातार मिल रही है। हाल में ही 20 अगस्त को जनपद अयोध्या की तहसील सोहावल में कार्यरत लेखपाल उत्कर्ष दीप के विरुद्ध हुई कार्यवाही से लेखपाल संघ आहत है। ज्ञापन के माध्यम से लेखपाल संघ ने लेखपाल उत्कर्ष द्वीप के विरुद्ध हुई कार्यवाही की पुलिस विभाग से स्वतंत्र निष्पक्ष जांच एसआईटी टीम गठित कर कारवाये जाने एवं ट्रैप कार्यवाही से पूर्व अनिवार्य जांच एवं फर्जी दुर्भावना पूर्ण ड्राइव पर रोक लगाई जाने की मांग की है। ज्ञापन देने में प्रमुख रूप से नितिन बाजपेई, सुजीत सिंह,अवनीश प्रताप सिंह,अंकित पाल,अर्पित श्रीवास्तव,सर्वेश पाल,ममता सिंह,दिव्या सचान समेत काफी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे।