डिजिटल डेस्क , लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल कर करते हुए 17 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया है। मुरादाबाद के मंडलायुक्त रहे आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति समाप्त आईएएस संगीता सिंह को बनाया गया है। मुरादाबाद का नया मंडलायुक्त जल निगम के प्रबंध निदेशक डॉ.राजशेखर को सचिव नियोजन विभाग तथा महानिदेशक अर्थ एवं संख्या की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सहकारिता आयुक्त एवं निबंधन योगेश कुमार को जल निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया, राज्य सूचना आयोग के सचिव कुमार प्रशांत को आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता बनाया गया है।
आपको बता दें कि यूपी में 17 IAS अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस नए आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया गया है, जिसमें मंडल आयुक्त (कमिश्नर), ग्रामीण विकास, जल निगम और आयुष मिशन जैसे महत्वपूर्ण विभाग शामिल हैं। मुरादाबाद और अलीगढ़ मंडलों को नए कमिश्नर मिले हैं, जिसमें संगीता सिंह को मुरादाबाद और ओम प्रकाश आर्य को अलीगढ़ का नया मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है। गुर्राला श्रीनिवासुलु को सचिवालय प्रशासन के सचिव से राज्य सूचना आयोग का सचिव बनाया गया है। देवेंद्र कुमार पांडे विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा को विशेष सचिव उपभोक्ता मामलों की जिम्मेदारी दी गई है। लखनऊ विकास प्राधिकरण के सचिव विवेक श्रीवास्तव पशुधन विभाग के विशेष सचिव बनाए गए है। ओमप्रकाश आर्य अलीगढ़ के नए मंडलायुक्त बने है। ग्राम विकास आयुक्त एवं ग्राम विकास विभाग के सचिव गौरी शंकर प्रियदर्शी को आयुष आयुष विभाग का महानिदेशक और मिशन निदेशक राष्ट्रीय आयुष मिशन बनाया गया है। महानिदेशक आयुष और मिशन निदेशक राष्ट्रीय आयुष मिशन चैत्रा वी को राजस्व परिषद भेजा गया है। समाज कल्याण विभाग के सचिव प्रमोद कुमार उपाध्याय को ग्राम विकास आयुक्त बनाया गया है। नगर विकास के सचिव और उत्तर प्रदेश जल निगम के प्रबंध निदेशक तथा राज्य मिशन निदेशक अमृत रविंद्र कुमार को उत्तर प्रदेश जल निगम का प्रबंध निदेशक तथा राज्य मिशन निदेशक अमित के दायित्व से मुक्त किया गया है।रविंद्र कुमार सिर्फ नगर विकास के सचिव ही रहेंगे मासूम अली सरवर को सचिव नियोजन विभाग तथा महानिदेशक अर्थ एवं संख्या के पद से मुक्त कर उन्हें प्रबंध निदेशक जल निगम और राज्य विशेष मिशन निदेशक अमृत का अतिरिक्त दायित्व दिया गया

