कारोबारदिल्ली

पहाड़, बादल और दौड़ती ट्रेन, भारतीय रेलवे की खूबसूरती का शानदार नजारा

पहाड़, बादल और दौड़ती ट्रेन, भारतीय रेलवे की खूबसूरती का शानदार नजारा

रवि शर्मा , नई दिल्ली : केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया पर एक शानदार वीडियो साझा किया है, जिसमें घने जंगलों, पहाड़ियों और बादलों से घिरी वादियों के बीच से गुजरती भारतीय रेलवे की ट्रेन दिखाई दे रही है। वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है और इसे भारतीय रेलवे के बदलते स्वरूप तथा आधुनिक बुनियादी ढांचे की झलक के रूप में देखा जा रहा है। वीडियो में प्राकृतिक सौंदर्य और रेलवे की रफ्तार का अनूठा संगम नजर आता है। हरियाली से ढकी पहाड़ियों के बीच सांप की तरह बलखाती रेल पटरी पर दौड़ती ट्रेन का दृश्य दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहा है। रेल मंत्री ने वीडियो के साथ “Infinite Aura!” कैप्शन लिखा है, जो भारतीय रेलवे की बढ़ती क्षमता और आकर्षण को दर्शाता है।

हाल के वर्षों में भारतीय रेलवे ने सुरक्षा, गति और यात्री सुविधाओं के क्षेत्र में कई बड़े बदलाव किए हैं। वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेनों से लेकर रेलवे ट्रैक, स्टेशन और तकनीक के आधुनिकीकरण तक, रेलवे लगातार नए आयाम स्थापित कर रही है। ऐसे में यह वीडियो सिर्फ एक खूबसूरत नजारा नहीं, बल्कि नए भारत की प्रगति और विकास की तस्वीर भी पेश करता है।