डिजिटल डेस्क, हापुड़ : स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का एक और ऐसा मामला सामने आया है, जिसने टीकाकरण व्यवस्था की गंभीरता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हापुड़ शहर के मोहल्ला इंद्रगढ़ी में जलभराव और गंदगी के बीच वैक्सीन का बाक्स लावारिस पड़ा दिखाई दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। जीवनरक्षक टीकों के रखरखाव में इस तरह की कथित लापरवाही ने विभागीय व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। वायरल वीडियो में वैक्सीन का बाक्स खुले में रखा दिखाई दे रहा है। आसपास कोई स्वास्थ्यकर्मी भी नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर वैक्सीन बाक्स यहां कैसे पहुंचा और इस तरह खुले में किसने छोड़ दिया। टीकों को निर्धारित तापमान पर सुरक्षित रखने के लिए कोल्ड चेन व्यवस्था महत्वपूर्ण मानी जाती है, यदि वैक्सीन का बाक्स खुले में लावारिस हालत में मिला है तो, यह गंभीर मामला है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी टीकाकरण अभियान को लेकर गंभीरता का दावा करते हैं, लेकिन मौके पर सामने आई तस्वीरें दावों की कहानी बयां कर रही हैं। लोगों ने मामले की जांच कर जिम्मेदार कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. किशोर कुमार आहुजा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराई जा रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
लावारिस पड़ा मिला वैक्सीन बाक्स, स्वास्थ्य विभाग उठ रहे सवाल
📢 शेयर करें:

📢 शेयर करें:
📰 सम्बंधित समाचार (Related News)
कानपुर: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जेके मंदिर में सजेंगे चारों धाम, कौशलपुरी में दिखेगी हाईड्रोजन ट्रेन की स्वचालित जानकी
डिजिटल डेस्क : कानपुर औद्योगिक नगरी कानपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार अपार श्रद्धा और उत्साह के साथ...
🕒
दिल्ली में तेजी से पैर पसार रहा स्वाइन फ्लू, 2019 के बाद मिल रहे सबसे अधिक मामले
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली : देश की राजधानी में स्वाइन फ्लू (एच1एन1) का संक्रमण इस वर्ष तेजी से...
🕒
ऐसा क्या है खास जो फ्लॉफ होते होते सुपरहिट हुई हनुमान अंश फिल्म
डिजिटल डेस्क। बाबा नीम करोली पर आधारित फिल्म हनुमान अंश 7 अगस्त को सिनेमाघर में रिलीज हुई थी।...
🕒
