देशलखनऊ

भाजपा ने घोषित की अवध क्षेत्र की क्षेत्रीय टीम, कई चर्चित चेहरों को मिली जिम्मेदारी

भाजपा ने घोषित की अवध क्षेत्र की क्षेत्रीय टीम, कई चर्चित चेहरों को मिली जिम्मेदारी

डिजिटल डेस्क, लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी ने अवध क्षेत्र की क्षेत्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद अवध क्षेत्र की नई क्षेत्रीय टीम की घोषणा की गई। क्षेत्रीय कार्यकारिणी में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, क्षेत्रीय मंत्री समेत सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने नई क्षेत्रीय टीम की घोषणा की। टीम में राहुल राज रस्तोगी, रामकिशोर राजभर, नीरज मौर्य, अनूप बाजपेई, अवधेश कटियार और महेंद्र लोधी समेत कई चर्चित चेहरों को शामिल किया गया है।

जारी सूची के अनुसार क्षेत्रीय कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, सदस्य के रूप में रामकिशोर राजभर, जसवंत लाल सोनकर, जगदीश पासवान, देवेंद्र सिंह, सरदार मनदीप सिंह वालिया, अच्छेलाल निषाद और अनीता श्रीवास्तव के नाम शामिल हैं।

भाजपा की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के उपरांत की गई है। नई टीम के गठन को अवध क्षेत्र में संगठन को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।