देशलखनऊ

मथुरा में CM योगी का बड़ा बयान,सनातन को मिटाने का दुस्साहस करने वाले खुद मिट्टी में मिल गए

मथुरा में CM योगी का बड़ा बयान,सनातन को मिटाने का दुस्साहस करने वाले खुद मिट्टी में मिल गए

डिजिटल डेस्क , लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में जन्माष्टमी कार्यक्रम के दौरान चेतावनी दी कि भारत की एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचाने वाली देश-विरोधी ताकतों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे,सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति का जिक्र करते हुए कहा कि सनातन को मिटाने वाले खुद ही मिट गए। मैं जब भी यहां आता था मुझे तत्काल मां बिंदवासनी कम वहां वह धाम मेरे स्मरण में आता था

आरको बता दे कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में पहुंचकर विधिवत दर्शन-पूजन किया और भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लिया है। CM योगी ने मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं पर फूल बरसाए। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान श्री कृष्ण के दर्शन और जन्मोत्सव में शामिल हुए। CM योगी ने कहा भारत पर अनेक आक्रमण हुए सनातन की आस्था कोई मिटा नहीं पाया आस्था मिटाने का प्रयास करने वाले खुद मिट गए सनातन की आस्था को कोई मिटा नहीं पाया, जिसने भी प्रयास किया वो मिट्टी में मिले गए। पूरे देश में श्रीकृष्ण और राधारानी की स्मृति हम सबके लिए प्रेरणा है…भगवान श्रीकृष्ण ने 5200 वर्ष पहले जो उद्घोष किए थे वो आज के समय में भी उतने ही प्रासंगिक है। यह आस्था हमें गति देती है। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम सब भारत की विरासत और विकास का अद्भुत समन्वय देख रहे हैं।

CM योगी ने दी चेतावनी

जो देश-विरोधी और समाज-विरोधी ताकतें समाज में नफरत फैलाने या भारत की एकता को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगी, उन्हें इसके नतीजे भुगतने होंगे। उन्होंने अच्छे लोगों की रक्षा और बुराई के विनाश के बारे में भगवान कृष्ण के संदेश का जिक्र किया। जन्माष्टमी से पहले अपनी यात्रा के दूसरे दिन मथुरा में एक सभा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भगवान कृष्ण की शिक्षाएं और संदेश आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा जहां भी अच्छाई की ताकतें होंगी, उनकी हर हाल में रक्षा की जाएगी। लेकिन जहां भी देश-विरोधी और समाज-विरोधी ताकतें सिर उठाएंगी, समाज में नफरत फैलाएंगी या भारत की एकता, अखंडता और आस्था को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगी, तो भगवान कृष्ण ने 5,000 साल पहले ही बता दिया था कि उनका क्या हश्र होगा। रक्षा और बुराई का विनाश का जिक्र करते हुए कहा कि ये समाज का मार्गदर्शन करती रहती है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भगवान कृष्ण 5,200 साल पहले आर्यावर्त में धर्म, सत्य और न्याय” की स्थापना के लिए यहां आए थे। उन्होंने कहा कि ब्रज क्षेत्र ने बार-बार हुए हमलों और अलग-अलग समूहों द्वारा भारत पर अपनी आस्था थोपने की कोशिशों के बावजूद अपनी धार्मिक विरासत और भगवान कृष्ण की यादों को संजोकर रखा है। उन्होंने कहा, “कई हमले हुए और कई लोगों ने भारत पर अपनी आस्था थोपने की कोशिश की, लेकिन कोई भी सनातन आस्था को मिटा नहीं सकाउन्होंने कहा, जिन्होंने सनातन आस्था को मिटाने की हिम्मत की, वो खुद धूल में मिल गए, लेकिन श्री कृष्ण और राधा रानी की यादें न केवल ब्रज में बल्कि पूरे भारत में आज भी हमें प्रेरित करती हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक उत्साहजनक माहौल बनाती हैं। योगी आदित्यनाथ ने जन्माष्टमी के लिए मथुरा आए भक्तों का स्वागत किया और भगवान कृष्ण के जन्म के त्योहार पर UP के लोगों को बधाई दी।

पिछली सरकारें वोट बैंक की वजह से मथुरा आने से डरती थीं

पिछली सरकारें यहां आने से डरती थीं,उनको वोट बैंक की चिंता होती थी। और इसीलिए उनके कृतियों से यहां जवाहर बाग की घटना घटित होती थी। अब जवाहर बाग की घटना नहीं एक नए विश्वास के साथ और यह नया विश्वास ही हम सब की प्रेरणा है। हमें हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहा है।

जिनकी आस्था बाबर और औरंगजेब में होगी…
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा यह सरकार कृष्ण कन्हैया पर विश्वास करती है प्रभु श्री राम पर विश्वास करती है बाबा विश्वनाथ पर और मां विंध्यवासिनी पर विश्वास करती है लेकिन जिनकी आस्था बाबर और औरंगजेब में होगी क्या वो आपकी आस्था को सम्मान दे पाएंगे। CM योगी ने यह भी कहा कि सरकार समाज विरोधी मंसूबों को कभी पूरा नहीं होने देगी और जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।