डिजिटल डेस्क, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को चित्रकूट के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री बाढ़ से प्रभावित 800 परिवारों को राहत सामग्री वितरित करेंगे।
बाढ़ के कारण आश्रयहीन हुए परिवारों को मुख्यमंत्री आवास के लिए भूमि आवंटन प्रमाणपत्र भी प्रदान करेंगे। इसके साथ ही आपदा मोचन निधि से प्रभावित परिवारों को राहत राशि का वितरण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री रैन बसेरा में पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों से संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं व जरूरतों की जानकारी लेंगे। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की तैयारियां की गई हैं।
कार्यक्रम में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, जिला पंचायत प्रशासक अशोक जाटव, नगर पालिका परिषद चित्रकूटधाम कर्वी के अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता और मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी आदि मौजूद रहेंगे।

