देशलखनऊ

यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा बने अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल

यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा बने अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल

डिजिटल डेस्क , लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा को अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार, 5 सितंबर को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी। उनकी नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होगी।

डॉ. दिनेश शर्मा वर्तमान में उत्तर प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा सदस्य हैं। इससे पहले वह 2017 से 2022 तक उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री रहे। इस दौरान उनके पास शिक्षा समेत कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी भी रही।

राज्यसभा की सदस्यता भी छोड़नी होगी

दिनेश शर्मा का राज्यसभा कार्यकाल 25 नवंबर 2026 को समाप्त होना था। अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल के रूप में नियुक्ति के बाद वह नई संवैधानिक जिम्मेदारी संभालेंगे।

डॉ. शर्मा लंबे समय तक लखनऊ की राजनीति में सक्रिय रहे हैं। वह लखनऊ के महापौर भी रह चुके हैं और बाद में योगी आदित्यनाथ सरकार में उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाली। अब अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल के रूप में उनकी राजनीतिक और प्रशासनिक यात्रा में एक नया अध्याय जुड़ गया है।