देश

गुवाहाटी पत्नी की हत्या कर फ्रिज में रखा शव,टुकड़े कुत्ते को खिलाने वाला था पति!उससे पहले पुलिस ने पकड़ा

गुवाहाटी पत्नी की हत्या कर फ्रिज में रखा शव,टुकड़े कुत्ते को खिलाने वाला था पति!उससे पहले पुलिस ने पकड़ा

डिजिटल डेस्क : असम के गुवाहाटी से एक युवक ने पत्नी की हत्या कर दी है। आरोपी पति ने पत्नी का सिर धड़ से अलग करके फ्रिज में रख दिया और उसके दोनों हाथों की उंगलियां काट दीं। घटना का खुलासा तब हुआ जब पड़ोसियों और मकान मालिक को बदबू आने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच के बीच आरोपी ने सरेंडर कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

आपको बता दे कि असम के गुवाहाटी से एक दिल दहला देने वाली और सनसनीखेज वारदात सामने आई है।एक युवक ने अपने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी पति ने पत्नी का सिर धड़ से अलग करके फ्रिज में रख दिया और उसके दोनों हाथों की उंगलियां भी काट दीं। मामले का खुलासा तब हुआ था जब, वह बॉडी कुत्ते को खिलाने की तैयारी में था, लेकिन तेज बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस बुला ली। पुलिस फ्लैट का ताला तोड़कर अंदर घुसी तो 25 साल की रिया तालुकदार का धड़ मिला। शव पोस्टमार्टम के लिए GMCH भेजा गया है। पुलिस जांच कर रही है। पति रामानुज गोस्वामी ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। और अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी ने अपनी पत्नी के कथित अवैध संबंध को लेकर गुस्से में आकर उसकी हत्या करने की बात स्वीकार की है। आरोपी रामानुज गोस्वामी को कोर्ट ने 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

बता दे कि रिया और रामानुजन की शादी करीब 6 महीने पहले ही हुई थी। रिया के माता-पिता नहीं है और परिवार में सिर्फ एक भाई है। गुवाहाटी के हाटीगांव स्थित एक अपार्टमेंट में रहता थे। रिया फैंसी बाजार के एसी मार्केट इलाके में एक बुटीक में काम करती थी। वहीं, रामानुजन कैब चलाता था।