देश विदेश

बालों के लिए हेयर मास्क या कंडीशनर क्या है सही? जानिए….

बालों के लिए हेयर मास्क या कंडीशनर क्या है सही? जानिए….

लाइफस्पाइल डेस्क : बालों के लिए कंडीशनर और हेयर मास्क दोनों ही जरूरी हैं. लेकिन दोनों का इस्तेमाल अलग-अलग कामों के लिए किया जाता है। आपके बालों की स्थिति कैसी है। अगर आपके बाल सामान्य हैं और आप उन्हें रोज़ाना सुलझाना और चमकदार बनाना चाहते हैं। तो कंडीशनर लगाना सही तरीका है। वहीं, अगर आपके बाल बहुत ज़्यादा सूखे, बेजान हैं तो बालों को पोषण देने के लिए हेयर मास्क लगाना सबसे अच्छा तरीका होता है।

लड़कियों के साथ-साथ लड़कों के लुक को स्टाइलिश बनाने में उनके बालों का काफी योगदान होता है। हर कोई चाहता है कि उनके बाल शाइनी रहें और हम लोग अपने बालों को खूबसूरत बनाने के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं। रोज़मर्रा की भागदौड़ भरी ज़िंदगी के कारण आपके बालों को बहुत कुछ झेलना पड़ता है। इसलिए, उन्हें आपकी पूरी देखभाल और ध्यान रखना बहुत ज़रूरी हो जाता है। अक्सर लोगों को समझ नहीं आता कि उनके बालों के लिए कंडीशनर बेहतर है या हेयर मास्क, तो बता दे कि अगर बाल सामान्य हैं और शैंपू के बाद आसानी से मैनेज हो जाते हैं, तो कंडीशनर आपके लिए पर्याप्त हो सकता है। हल्के रूखे बालों में भी कंडीशनिंग मददगार हो सकती है। अगर बाल बहुत ज्यादा ड्राई, उलझे हुए या डैमेज हैं, तो हेयर मास्क को रूटीन में शामिल किया जा सकता है।

हेयर कंडीशनर क्या होता है?

हेयर कंडीशनर बालों को पोषण देता है, कंडीशनर को साफ, गीले बालों के बीच के हिस्से पर लगाया जाता है और कुछ मिनट के लिए लगा रहने दिया जाता है। जिससे बाल मुलायम और चमकदार बनते हैं। इससे बालों को सुलझाना आसान हो जाता है और टूटने से बचाव होता है।

हेयर मास्क लगाने के फ़ायदे

हेयर मास्क एक तरह का डीप ट्रीटमेंट है जिसे हफ्ते में एक या दो बार इस्तेमाल किया जाता है। यह बालों को उन तत्वों की भरपूर मात्रा प्रदान करता है जिनकी उन्हें सबसे ज्यादा जरूरत होती है। यह रूखे, बेजान और आसानी से डैमेज होने वाले बालों के लिए फायदेमंद है। गाढ़ा होने के कारण यह बालों को पोषण देता है और उन्हें स्वस्थ बनाता है। जिससे आपके बाल स्वस्थ और चमकदार बनेंगे।