ब्रेकिंग न्यूज़कानपुर देहात

इंदिरा गांधी वन चेतना पार्क में किया गया वृक्षारोपण

इंदिरा गांधी वन चेतना पार्क में किया गया वृक्षारोपण

रामप्रकाश श्रीवास्तव, संवाददाता

कानपुर देहात : पर्यावरण को शुद्ध एवं स्वास्थ्य की रक्षा करने में वृक्षों का विशेष महत्व होता है एवं आयुर्वेद के आधार इस स्तंभ में जल का संरक्षण करते हैं। अर्थव्यवस्था का साधन वृक्षारोपण से ही होता है अच्छी बारिश भी वृक्षारोपण करने से ही होती है। उक्त विचार गुरुवार को बड़ा गांव स्थित इंदिरा गांधी वन चेतना पार्क में मानव सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा विशाल वृक्ष वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए तहसीलदार मैथा सुधीर कुमार ने व्यक्त किये। कार्यक्रम का शुभारंभ नायब तहसीलदार ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर दिया। कार्यक्रम के दौरान व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री आशुतोष द्विवेदी द्वारा व्यापार मंडल की औनहां इकाई के सभी पदाधिकारियों को कार्ड एवं वृक्ष वितरित किए गए तथा पार्क में बृहद रूप से वृक्षारोपण भी किया गया। इस दौरान काफी संख्या व्यापारी व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
मैथा तहसील क्षेत्र की ग्राम सभा बड़ागांव स्थित इंदिरा गांधी वन चेतना पार्क में गुरुवार को मानव सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के औनहां नगर इकाई के अध्यक्ष आशुतोष त्रिवेदी द्वारा वृक्ष वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मैथा तहसील के नायब तहसीलदार सुधीर कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हम सभी को चाहिए कि अपने बच्चे के जन्म के साथ भी एक वृक्ष अवश्य लगाए, जिससे प्रकृति के प्रति उसका लगाव और समर्पण बना रहे, हमारे सनातन धर्म में सभी वृक्षों में किसी न किसी देवता का वास माना जाता है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण से मानव जीवन को ऑक्सीजन मिलती है। पर्यावरण को शुद्ध एवं स्वास्थ्य की रक्षा करते हैं एवं आयुर्वेद के आधार इस स्तंभ में जल का संरक्षण करते हैं। अर्थव्यवस्था का साधन वृक्षारोपण से ही होता है अच्छी बारिश भी वृक्षारोपण करने से ही होती है। उन्होंने कहा कि अल्ट्रावायलेट किरणों से बचाने में वृक्षों द्वारा हमें एक मजबूत कवच प्रदान किया जाता है जिससे त्वचा कैंसर तथा अन्य बीमारियों से सुरक्षा मिलती है। शुद्ध वायु से रोगी व्यक्ति के स्वास्थ्य में शीघ्र सुधार होता है। हरे भरे वृक्ष के रहने से डिप्रेशन तनाव अनिद्रा जैसी मानसिक समस्याओं से शीघ्र छुटकारा मिलता है। वहीं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री आशुतोष द्विवेदी ने नगर इकाई के सभी पदाधिकारियों को उनके पद के कार्ड वितरित करते हुए कहा कि देश की तरक्की एवं उत्थान में व्यापारियों का अहम योगदान होता है हम सभी व्यापारियों का कर्तव्य है कि हम लोग अपने-अपने व्यापार में पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी बरतें ताकि जिससे सभी का भला हो। व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों को वृक्ष वितरित करते हुए उन्होंने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि हम लोग पौधा लगाकर यह भूल जाते हैं कि इसकी परवरिश करना भी हम सब की जिम्मेदारी है। हम लोगों को चाहिए कि जितने उत्साह से हम लोग वृक्षारोपण करते हैं उतने उत्साह से ही वृक्षों की देखभाल भी करें ताकि आज लगाए हुए छोटे-छोटे पौधे कल विशाल वृक्ष बनकर तैयार हों और हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण साबित हों। कार्यक्रम के दौरान मानव सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष त्रिवेदी द्वारा आए हुए सभी लोगों को स्वामी विवेकानंद का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष ग्राम प्रधान जनार्दन सिंह यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुभाष वर्मा पूर्व प्रधान बृजेश तिवारी समाजसेवी धीरू अवस्थी श्यामू तिवारी विमलेश कुमार अनुराग सिंह गौर अंकित शुक्ला राघव द्विवेदी सर्वेश सोनकर अनुराग बाजपेई अमरनाथ शर्मा अनिल अवस्थी संतोष विनय अवस्थी समेत एक सैकड़ा लोग मौजूद रहे।