रामप्रकाश श्रीवास्तव, संवाददाता
कानपुर देहात। गणेश महोत्सव पर्व को लेकर शिवली कोतवाली में शुक्रवार को उप जिलाधिकारी मैथा की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान एसडीएम ने उपस्थित लोगों से सभी त्योहारों को आपसी भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने की अपील की है। बैठक के दौरान प्रकाश एवं पूजा पांडालों की साफ सफाई की व्यवस्था पर भी विचार विमर्श किया गया।
शिवली कोतवाली में गणेश महोत्सव पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने के उद्देश्य से आयोजित की गई पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी प्रतिभा मिश्रा ने लोगों से कहा सभी लोग आपसी भाईचारे के तहत त्योहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जिससे हम लोगों का भाईचारा हमेशा बरकरार रह सके। कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने उपस्थित लोगों से कहा वह लोग कभी भी किसी भी अफवाह पर ध्यान ना देकर काम करें। बैठक के दौरान उन्होंने मौजूद लोगों एवं नगर पंचायत के कर्मचारी ग्राम प्रधानों एवं विद्युत विभाग के कर्मचारियों से प्रकाश व्यवस्था एवं साफ सफाई की व्यवस्था को लेकर विचार विमर्श किया। बैठक में प्रमुख रूप से पर मंडल अध्यक्ष रमाकांत अग्निहोत्री महामंत्री रजनीश वैश्य दयाशंकर गुप्ता नूर मोहम्मद गंगाराम पांडेय कमल सैनी रितिक कश्यप कस्बा प्रभारी अच्छेलाल पाल भाऊपुर चौकी प्रभारी अरुण सिंह मैथा चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार मिश्रा औनहां चौकी प्रभारी अजय कुमार बाघपुर चौकी प्रभारी योगेंद्र शर्मा दीवान मनीष तिवारी समेत आधा सैकड़ा से अधिक लोग मौजूद रहे।
फोटो-बैठक करतीं एसडीएम।

