रामप्रकाश श्रीवास्तव, संवाददाता
कानपुर देहात। शिवली चौबेपुर मार्ग पर कोतवाली से लेकर पांडु नदी के पुल तक हो चुके बड़े बड़े गड्ढे राहगीरों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। मंगलवार की शाम मौरंग पलट कर वापस आ रहे ट्रैक्टर पर बैठा मजदूर शिवली कस्बा स्थित हीरो एजेंसी के सामने अचानक गड्ढे में पहिया पड़ जाने से उछल कर सिर बल सड़क पर आ गिरा जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक उसे सीएचसी शिवली लाई ।जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई।पुलिस ने घटना की सूचना दर्ज शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शिवली कस्बे के आजाद नगर मोहल्ला निवासी 42 वर्षीय रहमत अली पुत्र छोटे सैयद्दीन बिल्डिंग मैटेरियल की दुकानों पर मजदूरी का काम करता था। वह बिल्डिंग मैटेरियल का सामान लेकर उतारने गया था। वहां से मौरंग पलट कर शिवली आ रहा था। अभी वह शिवली स्थित हीरो बाइक एजेंसी के समीप ही पहुंचा था की तेज रफ्तार ट्रैक्टर का पहिया अचानक गड्ढे में चले जाने पर वह उछलकर सिर के बल सड़क पर आ गिरा । जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवली लाई। जहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।मौत की सूचना पर पत्नी आशकारा बेगम, बेटी शबनम, सोनम ,सायबा तथा पुत्र कयूम का रो रो कर बुरा हाल हो गया ।कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर से गिरने पर युवक की मौत हो गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

