देशकानपुर देहात

अंत्योदय उत्थान संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अंत्योदय उत्थान संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

रामप्रकाश श्रीवास्तव, संवाददाता, कानपुर देहात। राष्ट्रीय लोक दल के पूर्व प्रत्याशी धर्मेंद्र कुमार द्वारा कस्बा शिवली स्थित आराध्या मोटर्स पर अंत्योदय उत्थान संवाद कार्यक्रम का बुधवार को आयोजन किया गया। अंत्योदय उत्थान कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने राष्ट्रीय लोक दल के जिला अध्यक्ष राजकुमार तिवारी के साथ किया। कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री ने आसपास क्षेत्र के कई गांवों से आए ग्रामीण एवं किसानों की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण का आश्वासन दिया। कस्बा शिवली स्थित आराध्या मोटर्स पर राष्ट्रीय लोक दल के नेता धर्मेंद्र कुमार तिवारी द्वारा आयोजित किए गए अंत्योदय उत्थान संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने भाजपा के केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आप सभी लोगों को संगठित रहने की आवश्यकता है। भाजपा सरकार किसानों नौजवानों के हितों में लगातार काम कर रही है।वहीं राष्ट्रीय लोक दल के जिला अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने कहा कि हम सभी को जातिवाद से ऊपर उठकर काम करना होगा राष्ट्रीय लोक दल किसानों में मजदूर गरीबों की पार्टी है हमेशा किसानों के हित में पार्टी द्वारा कार्य किए गए हैं। इसी प्रकार कार्यक्रम के आयोजन धर्मेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल भाजपा सरकार का सहयोगी दल है। वह इस क्षेत्र के किसानों के हित के लिए हमेशा काम करते रहेंगे उनके द्वारा मैथा क्षेत्र में इसी तरह से और कार्यक्रम आयोजित लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके निदान का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में मैथा क्षेत्र के तातमऊ,औगी,हथिका,खखरा,नाला प्रतापपुर,रामपुर, शिवली,अहिरन गढ़ेवा,केशरी नेवादा आदि गांवों से आये जिला पंचायत सदस्य रामजी अग्निहोत्री,भाजपा सभासद राजेश अवस्थी मोनी, अरुण सिंह पप्पू,प्रधान प्रतिनिधि जगवीर सिंह,पूर्व प्रधान कमलेश शुक्ला,रिंकू सिंह भदोरिया,रामनरेश निषाद,रामविलास उर्फ लाल यादव,डॉ बंसलाल,अंकित यादव,गोविंद यादव,मनोज कुमार तिवारी,अमित कुमार शर्मा, शिवनारायण,मोनी देवी,अरविंद कुमार द्विवेदी,टिंकू राजपूत समेत आधा सैकड़ा लोग मौजूद रहे।