अपराधलखनऊ

काकोरी में महिला की हत्या से सनसनी, नहर किनारे मिला शव

काकोरी में महिला की हत्या से सनसनी, नहर किनारे मिला शव

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र में एक महिला की गला रेतकर हत्या किए जाने से सनसनी फैल गई। हत्यारों ने वारदात को अंजाम देने के बाद शव को नहर के किनारे फेंक दिया और मौके से फरार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, भुलईखेड़ा निवासी प्रेमा की हत्या की गई है। नहर किनारे महिला का शव पड़ा देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही काकोरी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की है। आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही पुलिस महिला की हत्या के कारण और वारदात में शामिल लोगों का पता लगाने में जुटी है।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जल्द ही हत्या की गुत्थी सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।