देशकानपुर देहात

उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मुकुंद मिश्रा का शिवली में व्यापारियों ने स्वागत

उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मुकुंद मिश्रा का शिवली में व्यापारियों ने स्वागत

रामप्रकाश श्रीवास्तव, संवाददाता

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा का मंगलवार की शाम कस्बा शिवली स्थित वतन ट्रेडर्स पर व्यापारियों द्वारा किया गया जोरदार ढंग से स्वागत। स्वागत के दौरान काफी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
मंगलवार की शाम नगर पंचायत शिवली निवासी प्रमुख समाजसेवी वतन राज अग्निहोत्री के प्रतिष्ठान वतन ट्रेडर्स पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा का आगमन हुआ। इस दौरान वतन अग्निहोत्री के नेतृत्व में कस्बे के व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण कर जोरदार ढंग से स्वागत किया। स्वागत के दौरान प्रमुख रूप से राकेश अग्निहोत्री व्यापार मंडल के युवा प्रदेश मंत्री आशुतोष त्रिवेदी शिवली नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष रमाकांत अग्निहोत्री दयाशंकर गुप्ता विशाल तिवारी सौरभ तिवारी समेत काफी संख्या में व्यापारीगण मौजूद रहे।