ग्रेटर नोएडा। महिलाओं को सुरक्षित और प्रेरणादायक फिटनेस माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू हुए पिंक जिम ने अपने सफल सफर का एक वर्ष पूरा कर लिया है। इस अवसर पर संस्थान ने इसे केवल वर्षगांठ नहीं, बल्कि महिलाओं के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों का उत्सव बताया।
जिम प्रबंधन नीति श्रीवास्तव के अनुसार, बीते एक वर्ष में अनेक महिलाओं ने पहली बार फिटनेस की ओर कदम बढ़ाया। कई महिलाओं ने व्यस्त दिनचर्या के बीच स्वयं के लिए समय निकालते हुए न केवल अपनी शारीरिक सेहत में सुधार किया, बल्कि आत्मविश्वास और मानसिक मजबूती भी हासिल की। कई सदस्य ऐसी रहीं जिन्होंने वजन कम करने के साथ-साथ झिझक, डर और असुरक्षा जैसी बाधाओं को भी पीछे छोड़ दिया। प्रबंधन ने बताया कि पिंक जिम का उद्देश्य केवल व्यायाम कराना नहीं, बल्कि महिलाओं के लिए ऐसा सुरक्षित, सम्मानजनक और सकारात्मक वातावरण तैयार करना है, जहां वे बिना किसी संकोच के अपने स्वास्थ्य और व्यक्तित्व पर काम कर सकें। जिम संचालक का मानना है कि वास्तविक सुंदरता आत्मविश्वास, अनुशासन और आत्मसम्मान से निखरती है।
