डिजाटल डेस्क , रायबरेली : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के अयोध्या दौरे को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा कि आपने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का आचरण देखा होगा, वे हनुमानगढ़ी में दर्शन करने जाते हैं। लेकिन बाद में बाहर मछली की दावत उड़ाते हैं ये राम राम चिल्लाते है बेशर्मी की भी सीमा होती है। मछली खानी थी तो अयोध्या के बाहर जाकर खा लेते यह इनका दोहरा आचरण है। इनके सामने गिरगिट भी शरमा जाता है। मुख्यमंत्री ने यह बयान रायबरेली में एक कार्यक्रम के दौरान दिया है।
आपको बता दे कि रायबरेली जिले में राणा बेनी सिंह माधव की जयंती पर 50 करोड़ रुपये की लागत से तैयार सभागार का उद्घाटन करने सीएम योगी पहुंचे है। कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर जमकर हमला बोला और कहा- कल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का आचरण देखा होगा, हनुमानगढ़ी में दर्शन करने जाते हैं और बाहर जाकर मछली की दावत उड़ाते हैं। किसने कहा था हनुमानगढ़ी जाने के मछली खानी थी तो अयोध्या के बाहर जाकर खा लेते ,ये कांग्रेस का दोहरा आचरण, इन लोगों को देखकर तो गिरगिट भी शरमा जाए। इन्हें देख कर की मनुष्य के रूप में ये कौन सी प्रजाति आ गई है,की वहां वो राम राम चिल्ला रहे है, बजरंग बली के मंदिर में दंडवत होने का ढोंग कर रहे और बाहर जाकर मछली की दावत उड़ा रहे हैं।
CM योगी ने कांग्रेस का बताया पुराना इतिहास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का पुराना इतिहास बताते हुए कहा- इनका पुराना इतिहास है,इनके भाई की हत्या एक माफिया ने की थी, और ये व्यक्ति उस माफिया के खिलाफ बयान देने नही गया,बल्कि उसके सामने घुटने टेक नतमस्तक हो गया थे। ये व्यक्ति उस दुर्दांत माफिया के सामने अपने भाई के हत्यारे के सामने घुटने टेक चुके थे। वो तो सरकार आई इस सरकार ने उसे रगड़कर उसकी भूसी निकाल दी अन्यथा इन लोगो ने तो प्रदेश को माफिया शासित बना दिया था। आपने देखा होगा आज से 10 साल पहले आप कहीं जाते थे, लोग शक की निगाहों से आपको देखते थे। जिससे पहचान का संकट पैदा हो गया था।

