हरियाणा बीजेपी की नई प्रदेश कार्यकारिणी हुई घोषित

हरियाणा । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सहमति से हरियाणा बीजेपी की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। नई टीम में 8 प्रदेश उपाध्यक्ष, 3 प्रदेश महामंत्री, 9 प्रदेश मंत्री, कोषाध्यक्ष एवं सह-कोषाध्यक्ष, मीडिया और आईटी पदाधिकारियों के साथ विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। नई कार्यकारिणी में लक्ष्मण यादव, सुनीता दुग्गल, भव्य बिश्नोई, दीपक मंगला, लतिका शर्मा, जवाहर सैनी, अशोक गुर्जर और रविंद्र बलियाला को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, गोपाल शर्मा, सत्यप्रकाश जरावता और वेद फुल्ला को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही अक्षित अदहिया को युवा मोर्चा,रिचा पाहवा को महिला मोर्चा, महेश चौहान को किसान मोर्चा, सुनील सैनी को ओबीसी मोर्चा, अजय खुंडिया को एससी मोर्चा और डॉ. अवनीत वढैच को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।