रामप्रकाश श्रीवास्तव, संवाददाता
कानपुर देहात। मैथा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत मारग के लोगों को इन दिनों अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। समय से क्षेत्र की सफाई न होने के कारण कूड़े से नालियां चोक हो गई हैं जिस कारण नालियों से पानी नहीं निकल पा रहा है और सड़कों पर भर रहा है। ग्राम निवासियों का कहना है कि लंबे समय तक पानी भरा रहने से आवागमन करने में दिक्कत होती है साथ ही पानी में मच्छर पनप रहे हैं। इस कारण लोगों को डेंगू व मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियों का भी सामना करना पड़ रहा है जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ रहा है।
ग्राम निवासियों ने बताया कि कई बार जिम्मेदारों से शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है साथ ही लोगों ने बताया कि अगर समस्या का समाधान जल्द ही नहीं किया गया तो आने वाले समय में ये समस्याएं और भी विक्राल रूप ले सकती हैं।

